दुबई से रायपुर तक ड्रग्स का भूतनाथ कनेक्शन; प्रोफेसर गैंग के गुर्गों का सनसनीखेज खुलासा

Umeshwari Baghel | Apr 05, 2026, 16:11 IST
raipur-drugs-professer-gang-bhootnath-network-nigerian-syndicate-chhattisgarh-news
रायपुर में प्रोफेसर गैंग के आरोपियों ने बताया कि वो दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर और अन्य शहरों में कैसे सप्लाई करते थे। यह गैंग नाइजीरियन नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और दुबई से दिल्ली होते हुए ड्रग्स भेजे जाते थे।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में प्रोफेसर गैंग का खुलासा, ड्रग्स सप्लाई का हुआ पर्दाफाश
  • भूतनाथ गैंग से जुड़ा नाइजीरियन ड्रग्स नेटवर्क दुबई से रायपुर तक ड्रग्स सप्लाई
  • महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा का मास्टरमाइंड ड्रग्स सिंडिकेट
  • ड्रग्स की सप्लाई के लिए कोरियर बॉक्स और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल किया
  • रायपुर पुलिस ने 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, करोड़ों की ड्रग्स भी जब्त

NEWS IN DETAIL

Raipur। छत्तीसगढ़ में युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले प्रोफेसर गैंग से जुड़े आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। इन आरोपियों ने बताया कि वो दिल्ली में सक्रिय कुख्यात भूतनाथ गैंग से ड्रग्स लेकर कोरियर सर्विस के जरिए रायपुर और अन्य शहरों में सप्लाई करते थे।



महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा का नेटवर्क

जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली में बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। यह दोनों आरोपी कोरियर और डिलीवरी सिस्टम के जरिए एमडीएमए, पार्टी पिल्स और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स रायपुर भेजते थे। इससे पहले भी रायपुर पुलिस ने प्रोफेसर गैंग और नाव्या मालिक जैसे मामलों में कार्रवाई करते हुए इसी नेटवर्क का खुलासा किया था।



भूतनाथ गैंग और नाइजीरियन कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक भूतनाथ नाम से पहचाना जाने वाला आरोपी असल में एक विदेशी नागरिक है, जो दिल्ली से इस पूरे सिंडिकेट को चला रहा था। यह गैंग नाइजीरियन नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जो एमडी, कोकीन जैसे महंगे नशीले पदार्थों की सप्लाई छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में करता है। दिल्ली के पटपड़गंज और महिपालपुर इलाकों को इस गैंग का मुख्य ऑपरेशन जगह माना जाता हैं।



दुबई से दिल्ली होते हुए छत्तीसगढ़ तक पहुंचा ड्रग्स

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस ड्रग्स नेटवर्क की जड़ें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई हैं। ड्रग्स की खेप दुबई से भारत भेजी जाती है, जो गुजरात में रिफाइनिंग के बाद दिल्ली पहुंचती है। फिर भूतनाथ गैंग के जरिए कोरियर नेटवर्क से रायपुर और अन्य राज्यों में सप्लाई होती है। इस पूरे नेटवर्क में कोडवर्ड, फर्जी पहचान और डिलीवरी एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके।



आधुनिक तकनीक से ड्रग्स की सप्लाई

आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि ड्रग्स सप्लाई के लिए कोरियर बॉक्स, डिजिटल पेमेंट और लोकेशन शेयरिंग जैसे आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन तरीकों से पुलिस को परेशान किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने इन तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।



अब तक 50 से ज्यादा गिरफ्तार और करोड़ों के ड्रग्स जब्त

रायपुर पुलिस ने बीते 6 महीनों में ड्रग्स के खिलाफ बड़े अभियान चलाते हुए 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करोड़ों रुपए के ड्रग्स जब्त किए है। इसमें पंजाब के एक मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, नाइजीरियन गैंग और इससे जुड़े सिंडिकेट पुलिस के लिए अब भी एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं।



65


खासकर युवाओं को टारगेट करता है ड्रग्स सिंडिकेट

पुलिस का कहना है कि यह ड्रग्स सिंडिकेट खासतौर पर युवाओं को टारगेट कर रहा है। सोशल मीडिया, कोडवर्ड और पार्टी कल्चर के जरिए नशे का जाल फैलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि इस खतरनाक नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।



IMP FACTS

प्रोफेसर गैंग का खुलासा : रायपुर में प्रोफेसर गैंग से जुड़े आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में दिल्ली के भूतनाथ गैंग से ड्रग्स सप्लाई होने का खुलासा किया हैं।



महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा का मास्टरमाइंड नेटवर्क : महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली में बैठकर ड्रग्स नेटवर्क ऑपरेट कर रहे थे।



नाइजीरियन कनेक्शन : भूतनाथ गैंग नाइजीरियन नेटवर्क से जुड़ा है और ड्रग्स की सप्लाई छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में की जाती है।



ड्रग्स का रास्ता : ड्रग्स दुबई से दिल्ली होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचता था, और इसे कोरियर नेटवर्क से सप्लाई किया जाता था।



आधुनिक तकनीक का उपयोग : ड्रग्स की सप्लाई के लिए कोरियर बॉक्स, डिजिटल पेमेंट और लोकेशन शेयरिंग जैसी तकनीकें इस्तेमाल की जा रही थीं।



50 से ज्यादा गिरफ्तार : पिछले 6 महीनों में रायपुर पुलिस ने 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों की ड्रग्स जब्त की है।



युवाओं को टारगेट करना : ड्रग्स सिंडिकेट खासकर युवाओं को सोशल मीडिया और पार्टी कल्चर के जरिए निशाना बना रहा है।



यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े चांद-गुरु समेत 3 गिरफ्तार



100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल किंग मुंबई से गिरफ्तार, एमडी फैक्ट्री केस में पुलिस को बड़ी सफलता



फ्लैट में नशीले पदार्थों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का ड्रग्स बरामद



छत्तीसगढ़ में ड्रग्स सप्लाई का बड़ा खुलासा... कोड वर्ड के साथ बेच रहे थे नशे की पुड़िया









Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर पुलिस
  • ड्रग्स
  • दुबई से रायपुर तक ड्रग्स
  • नाइजीरियन ड्रग्स नेटवर्क