100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल किंग मुंबई से गिरफ्तार, एमडी फैक्ट्री केस में पुलिस को बड़ी सफलता
Amit Baijnath Garg | Nov 02, 2025, 16:28 IST
Photograph: (the sootr)
केमिकल फैक्ट्री के मालिक रोहन गवंस ने उपलब्ध कराए थे ड्रग बनाने के घटक। बाड़मेर पुलिस की सूचना पर राजस्थान और महाराष्ट्र में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई। केमिकल किंग को पुलिस ने मुंबई से दबोचा।
Barmer. एमडी फैक्ट्री केस में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में 100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल सप्लाई करने वाले केमिकल किंग को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। बाड़मेर जिला पुलिस ने 22 जुलाई को पुलिस थाना सेड़वा के धोलकिया कारटीया क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में यह कार्यवाही की है।
राजस्थान के बाड़मेर मेंपुलिस ने ड्रग्स बनाने के घटक (केमिकल) उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी रोहन प्रभाकर गवंस (44) निवासी मलाड वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार कर लिया है। रोहन रायगढ़ (महाराष्ट्र) स्थित रोहन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है, लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों को अवैध रूप से रासायनिक घटक जैसे क्लोरोफॉर्म, अमोनिया क्लोराइड, एसिड, टोलविन आदि उपलब्ध करवा रहा था।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल PET/PST की डेट जारी, यहां जानें कब होगी परीक्षा
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को सेड़वा के धोलकिया क्षेत्र में एक अवैध एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया गया था। इस फैक्ट्री से 39 किलो 250 ग्राम एमडी घटक, 290 किलो 840 ग्राम लिक्विड केमिकल्स और 5 किलो 330 ग्राम सफेद पाउडर जब्त किया गया था, जिससे लगभग 100 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ तैयार होने वाला था।
गैंगस्टर-बदमाशों को पसंद करने वाले फॉलोअर्स की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस की रहेगी पैनी नजर
मौके से मांगीलाल निवासी धोलकिया कारटीया और बिरजू जयेन्द्र शुक्ला निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि इस फैक्ट्री को घटक मुंबई के रोहन उपलब्ध कराता था। रोहन की दस्तयाबी के लिए थानाधिकारी चौहटन राजूराम बिश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मुंबई भेजा गया। टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर रोहन को मुंबई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
बिश्नोई-गोदारा गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के चार अन्य मामले दर्ज हैं। रोहन से पुलिस टीम मादक पदार्थ तस्करी के विस्तृत नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। बाड़मेर पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही और सूचना पर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रोहन की फैक्ट्री में भी एनसीबी गुजरात और महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी मात्रा में केमिकल जब्त किया था। साथ ही राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भी पुलिस और एनसीबी ने संयुक्त कार्रवाई कर एमडी बनाने के उपकरण और केमिकल जब्त किए थे।
बाड़मेर में तस्करी में महिलाएं भी आगे, राजस्थान पुलिस की बढ़ रही चिंता, उठाए जाएंगे सख्त कदम
मामले में एक लाख का इनामी रमेश उर्फ अनिल बिश्नोई निवासी धोरीमन्ना, 25 हजार का इनामी कमलेश निवासी बाखासर बाड़मेर, ओमप्रकाश निवासी सांचौर, उत्सव प्रभात खरे निवासी कोसम्बा गुजरात, शिवा उर्फ शिवा सिंह निवासी मयूरभंज, ओडिशा और नर्मता निवासी ठाणे महाराष्ट्र को नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं।
राजस्थान पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बना रहेगा आमेर तहसील की जमीन पर कब्जा
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीएसटी और थाना हथुनिया की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 करोड़ कीमत की 2 किलो 227 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग जब्त की है। पूछताछ में अकबर खान ने खुलासा किया कि वह यह एमडी बदरू उर्फ पीर मोहम्मद निवासी बागलिया से लाया था तथा इसे नयूम पुत्र नमरोज खान पठान निवासी कोटडी को देने जा रहा था।
राजस्थान के बाड़मेर मेंपुलिस ने ड्रग्स बनाने के घटक (केमिकल) उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी रोहन प्रभाकर गवंस (44) निवासी मलाड वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार कर लिया है। रोहन रायगढ़ (महाराष्ट्र) स्थित रोहन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है, लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों को अवैध रूप से रासायनिक घटक जैसे क्लोरोफॉर्म, अमोनिया क्लोराइड, एसिड, टोलविन आदि उपलब्ध करवा रहा था।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल PET/PST की डेट जारी, यहां जानें कब होगी परीक्षा
अवैध एमडी फैक्ट्री का खुलासा
गैंगस्टर-बदमाशों को पसंद करने वाले फॉलोअर्स की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस की रहेगी पैनी नजर
मुंबई से हुई गिरफ्तारी
बिश्नोई-गोदारा गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पहले भी हैं मामले दर्ज
प्रकरण में 7 आरोपी गिरफ्तार सेड़वा एमडी फैक्ट्री जब्ती के प्रकरण में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य महत्वपूर्ण आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रोहन, मांगीलाल निवासी धोलकिया कारटिया थाना सेड़वा, बिरजू निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई, मच्छीन्द्र तुकाराम भोसले निवासी रायगढ़, महाराष्ट्र, सुशांत सन्तोष पाटील निवासी महाड़ सिटी, जिला रायगढ़ महाराष्ट्र, गणपत सिंह निवासी सेड़वा और कमलेश उर्फ कार्तिक निवासी धोरीमन्ना बाड़मेर शामिल हैं। गणपत और कमलेश 25-25 हजार के इनामी थे।
इनामी बदमाश की गिरफ्तारी बाकी
राजस्थान पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बना रहेगा आमेर तहसील की जमीन पर कब्जा
प्रतापगढ़ पुलिस ने जब्त की 5 करोड़ की एमडी ड्रग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari