रायपुर में नालंदा की तर्ज पर बनाई जा रही लाइब्रेरी, हाईटेक सुविधाओं से होगी लैस, 3 करोड़ की लागत से होगी तैयार

Shivam Dubey | Sept 15, 2023, 24:00 IST
Share
रायपुर में नालंदा की तर्ज पर बनाई जा रही लाइब्रेरी, हाईटेक सुविधाओं से होगी लैस, 3 करोड़ की लागत से होगी तैयार
रायपुर में नालंदा की तर्ज पर बनाई जा रही लाइब्रेरी, हाईटेक सुविधाओं से होगी लैस, 3 करोड़ की लागत से होगी तैयार

राजधानी में एक और लाइब्रेरी नालंदा परिसर की तर्ज पर बनाई जा रही है। यह लाइब्रेरी पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी।

नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी में एक और लाइब्रेरी नालंदा परिसर की तर्ज पर बनाई जा रही है। यह लाइब्रेरी पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी। लाइब्रेरी बनाने के लिए तीन करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। लंबे समय से लाइब्रेरी की मांग को देखते हुए जल्दी ही राजधानी को नई लाइब्रेरी मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी लाइब्रेरी

राजधानी रायपुर के जोन 4 में मोतीबाग के पास तीन करोड़ की लागत से लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। मोतीबाग परिसर में यह शहर की दूसरी आधुनिक लाइब्रेरी होगी। प्रेस क्लब के पीछे की खाली जगह पर इसका निर्माण कराया जा रहा है। लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं फर्स्ट फ्लोर में रीडिंग रूम बनाया जाएगा। यहां समाचार पत्र और पत्रिकाओं को पढ़ने को व्यवस्था भी होगी। लाइब्रेरी में मेंबरशिप की व्यवस्था भी नगर निगम की ओर से की जाएगी। सदस्य किताबों को अपने नाम से इशू कराकर पढ़ने के लिए घर ले जा सकेंगे, साथ ही इसका उपयोग आनलाइन ई लाइब्रेरी के रूप में भी किया जा सकेगा।

नालंदा परिसर में है लंबी वेटिंग लिस्ट

नालंदा परिसर में पांच हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स वेटिंग लिस्ट में हैं। जिसके चलते एक और नई लाइब्रेरी की मांग बढ़ गई है। मोतीबाग में बनाई जा रही इस लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मदद मिलेगी। राजधानी रायपुर में स्थित नालंदा परिसर में 700 सीटों पर विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। इस लाइब्रेरी में 50 हजार से भी ज्यादा अलग– अलग विषयों की किताबें मौजूद हैं। जिसके कारण विद्यार्थी रुचि लेकर यहां पढ़ने आते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें मौजूद होने की वजह से युवाओं की भीड़ लाइब्रेरी में बाढ़ गई है। नालंदा परिसर में 7 सौ सीटों के लिए 5 हजार से ज्यादा विद्यार्थी वेटिंग लिस्ट में हैं। नालंदा परिसर में ज्यादातर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पहुंचते हैं। नालंदा परिसर राजधानी का सबसे बड़ा पुस्तकालय है।

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Municipal Corporation Raipur
  • नगर निगम रायपुर
  • Raipu News
  • Nalanda Campus Raipur
  • Smart City Raipur
  • नालंदा परिसर रायपुर
  • स्मार्ट सिटी रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती