छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप में ईडी ने 417 करोड़ की अपराध आय को जप्त किया, कोलकाता भोपाल मुंबई में छापामार कार्यवाही जारी
Yagyawalkya Mishra | Sept 15, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप में ईडी ने 417 करोड़ की अपराध आय को जप्त किया, कोलकाता भोपाल मुंबई में छापामार कार्यवाही जारी
प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव सट्टा एप में गंभीर आपत्तिजनक सबूत और चार सौ सत्रह करोड़ की बड़ी राशि को जप्त करने की जानकारी दी है
Raipur। प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव सट्टा एप में गंभीर आपत्तिजनक सबूत और चार सौ सत्रह करोड़ की बड़ी राशि को जप्त करने की जानकारी दी है। ईडी ने संक्षिप्त जानकारी में बताया है कि, महादेव सट्टा एप मामले में ईडी की टीम ने कोलकाता भोपाल मुंबई शहरों में छापामार कार्यवाही की है। विदित हो कि ईडी के रायपुर कार्यालय ने महादेव सट्टा एप मामले में ईसीआईआर दर्ज की है।
ईडी की कार्यवाही जारी रहेगी
ईडी की ओर से अधिकृत रुप से दी गई जानकारी बेहद संक्षिप्त है। इसमें यह ब्यौरा नहीं दिया गया है कि, कोलकाता भोपाल और मुंबई जैसे शहरों में जो कार्यवाही की गई है वह किन संस्थानों अथवा व्यक्तियों के यहाँ हुई। ईडी ने यह भी नहीं बताया है कि, 417 करोड़ की राशि जो कि जप्त की गई है, वह किन किन जगहों से जप्ती हुई है।लेकिन ईडी की ओर से स्पष्ट संकेत हैं कि कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
मुंबई कोलकाता में इस वजह से पहुँची ईडी
ईडी जिन शहरों का ज़िक्र कर रही है, उनमें मुंबई कोलकाता शामिल हैं। महादेव सट्टा एप को लेकर जो जानकारी है उसके अनुसार सट्टा में आने वाली रक़म मुंबई और कोलकाता के ज़रिए ही दुबई तक पहुँचती थी। कई शैल कंपनियों में इसके निवेश किए जाते थे, जिसके बाद यह रक़म दुबई पहुँचती थी।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA