जेल जाओगे तो ही नेता बनोगे; रायपुर में बोले विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के घेराव में भारी बवाल
NEWS IN SHORT
- रायपुर में NSUI का सीएम हाउस घेराव
- देवेंद्र यादव बोले, जेल जाओगे तो ही नेता बनोगे
- पुलिस से भिड़े NSUI कार्यकर्ता, कई गिरफ्तार
- 2017 से छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग
- देवेंद्र यादव ने कांग्रेस सरकार पर बीजेपी के डर का आरोप लगाया
NEWS IN DETAIL
Raipur। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर जमकर बवाल हुआ। एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की, जिसका नेतृत्व प्रमुख रूप से भिलाई विधायक देवेंद्र यादव कर रहे थे। आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ तीखी झूमाझटकी हुई और माहौल तब गरमा गया जब खुद देवेंद्र यादव और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विधायक बोले जेल जाओगे तो सांसद-विधायक बनोगे
घेराव के लिए बने मंच से विधायक देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में बड़ा नेता, सांसद या विधायक बनना है, तो जेल जाने से मत डरो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा कि इस सरकार से लड़ने के लिए संघर्ष जरूरी है। यादव ने मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि जो जेल जाता है और लड़ता है, उसे ही राहुल गांधी मौका देते हैं।
बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, हुई गिरफ्तारी
आंदोलन इतना उग्र था कि NSUI कार्यकर्ता 4 लेयर की सुरक्षा तोड़कर आगे बढ़ने लगे। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़ गए, तो कुछ पुलिस की बैरिकेडिंग फांदने लगे। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन पर डंडे भी फेंके। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
प्रदेश में साल 2017 से (Students Union Elections) छात्र संघ चुनाव बंद हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार हार के डर से चुनाव नहीं करा रही है। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने साफ कहा कि जब तक छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार नहीं मिलते, यह लड़ाई जारी रहेगी।
यह खबरें भी पढ़े...
MMS कांड में विधायक devendra yadav ने थाने पहुँचकर पुलिस को सौंपे सैंपल, विरोधियों को ललकारा
बलौदा बाजार हिंसा केस में विधायक देवेंद्र यादव को SC से मिली जमानत