छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने 6400 करोड़ की रेल परियोजना का उपहार, बोले– तेज रफ्तार विकास से दुनिया में भारतीय मॉडल की सराहना हो रही

Shivam Dubey | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने 6400 करोड़ की रेल परियोजना का उपहार, बोले– तेज रफ्तार विकास से दुनिया में भारतीय मॉडल की सराहना हो रही
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने 6400 करोड़ की रेल परियोजना का उपहार, बोले– तेज रफ्तार विकास से दुनिया में भारतीय मॉडल की सराहना हो रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज याने 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने रायगढ़ में 6400 करोड़ की 4 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया है

RAIGARH.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज याने 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने रायगढ़ में 6400 करोड़ की 4 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय मॉडल के तेज रफ्तार से विकास हो रहा है। जिसकी सराहना विदेशों में भी हो रही है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे देश के विकास के लिए पावर हाउस जैसा है।

पीएम ने दिया 6400 करोड रुपए का उपहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की ओर एक और कदम बढ़ा रहा है छत्तीसगढ़ को 6400 करोड रुपए का रेल परियोजना का उपहार मिल रहा है। छत्तीसगढ़ का समर्थ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए कई और योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है। यहां आज से सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड भी बांटे गए हैं। आधुनिक विकास के तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण का भी तेज रफ्तार भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है उसकी सराहना कर रही है आप सब ने देखा है। कुछ दिन पहले जी-20 सम्मेलन के दौरान बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे। सभी भारत के विकास से प्रभावित होकर तो जाएंगे आज दुनिया की बड़ी विशेषताएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रहे हैं।

देश के विकास के लिए छत्तीसगढ़ पावर हाउस

पीएम मोदी ने कहा कि जैसैउपमुख्यमंत्री सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा हमें मिलकर देश को बढ़ाना है छत्तीसगढ़ और रायगढ़ का इलाका भी इसी में आता है आज की योजनाओं को आप सबको बहुत बधाई देता हूं छत्तीसगढ़ हमारे देश के विकास के लिए पावर हाउस जैसा है और देश को भी आगे बढ़ाने की ऊर्जा तभी मिलेगी जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है उसे विजन का उन नीतियों का परिणाम आज हमें दिख रहा है आज छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं पूरी की जा रही है।नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है अभी जुलाई में ही परियोजनाओं के लिए मैं रायपुर आया था तब विशाखापट्टनम से रायपुर इकोनामिक कॉरिडोर और रायपुर से धनबाद इकोनामिक कॉरिडोर जैसे परियोजनाओं को देने का सौभाग्य मिला था।

रेल विकास में छत्तीसगढ़ लिख रहा नया अध्याय

पीएम मोदी नेआगे कहा कि छत्तीसगढ़ के रेल विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है इस रेल नेटवर्क से बिलासपुर मुंबई रेल लाइन से झारसुगुडा से बिलासपुर की व्यवस्था कम होगी इसी तरह जो अन्य रेल लाइन शुरू हो रही हैं रेल कॉरिडोर बना रहे हैं वह छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देंगे जब भी विकास कार्य पूरे होंगे तो लोगों को सुविधा तो होगी और तो और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे आज के प्रयासों से देश के पावर हाउस के रूप में छत्तीसगढ़ की ताकत भी कई गुना बढ़ते जा रही है कोल फील्ड से पावर प्लांट तक कोयला पहुंचने में लागत भी कम होगी और समय भी कम लगेगा कम कीमत में ज्यादा ज्यादा बिजली बनाने के लिए सरकार ने मिथिल थर्मल पावर प्लांट भी बना रही है।

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती