रायपुर पुलिस की नई पहल; अब आसमान से होगी बदमाशों की निगरानी
NEWS IN SHORT
- रायपुर में पुलिस ने ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की है।
- ऑपरेशन कालचक्र के तहत अपराधों पर नजर रखी जा रही है।
- नॉर्थ जोन के इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
- पुलिस ड्रोन के साथ पैदल पेट्रोलिंग भी कर रहे है।
- ड्रोन पेट्रोलिंग से नागरिकों को भी सुरक्षा का अहसास होगा
NEWS IN DEATIL
Raipur : crime control :रायपुर में अब पुलिस ने ड्रोन की मदद से कानून-व्यवस्था को और सख्त करने जा रही है। नशे के सौदागर, असामाजिक तत्व और अड्डेबाजों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है।
इससे जमीन के साथ-साथ आसमान से भी अपराधियों पर नजर रखी जा रही है, जो पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। इन ड्रोनों का इस्तेमाल अब पुलिस सबूत जुटाने के लिए भी कर रही है।
इस अभियान का नाम ऑपरेशन कालचक्र रखा गया है, जो पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देशों में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते अपराधों को रोकना, फरार आरोपियों को पकड़ना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
पुलिस के अनुसार, इस तकनीक के जरिए संदिग्ध स्थानों की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे अपराधी गतिविधियों पर नकेल कसी जा सके।
ड्रोन पेट्रोलिंग कहा-कहा
वर्तमान में, ड्रोन पेट्रोलिंग विशेष रूप से रायपुर के नॉर्थ जोन के थाना क्षेत्रों जैसे खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह में की जा रही है।
इन इलाकों में नशे के अड्डे, भीड़भाड़ वाले स्थान और संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, जहां अपराध की संभावना ज्यादा रहती है। इन स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पैदल पेट्रोलिंग भी जारी
ड्रोन निगरानी के साथ-साथ पुलिस की टीम पैदल पेट्रोलिंग भी कर रही है, ताकि जमीन और आसमान दोनों से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधियों की पहचान करना आसान हो जाएगा, जिससे अपराधों पर जल्दी रोक लगाया जा सकेगा।
अड्डेबाजी और अवैध गतिविधियों पर लगाम
इस अभियान के तहत पुलिस चाकूबाजों, गुंडा तत्वों, निगरानी बदमाशों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ड्रोन की मदद से उन स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है
जहां अक्सर अवैध गतिविधियां और अड्डेबाजी होती है। पुलिस का मानना है कि इस नई तकनीक से न केवल अपराधियों में डर पैदा होगा, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ेगा।
आगे बढ़ेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इस अभियान को और भी विस्तारित किया जा सकता है। इस प्रकार, ड्रोन पेट्रोलिंग शहर में सुरक्षा को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम कसने का एक महत्वपूर्ण निर्णय साबित हो सकता है।
यह खबरे भी पढ़े...
Raipur Police रायपुर पुलिस ने शहर को तीन जोन में बांटा, अब अधिकारियों से सीधे संपर्क करेंगे नागरिक
6 साल पुराने वारंट ने दिलाया सलाखों के पीछे ठिकाना, रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को दबोचा
पान की दुकानों पर मिल रहा नशे का सामान, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने दिया सिर्फ 2 महीने बैन करने का फरमान