6 साल पुराने वारंट ने दिलाया सलाखों के पीछे ठिकाना, रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को दबोचा

Arun Tiwari | Feb 17, 2026, 16:32 IST
Share
chhattisgarh history sheeter rohit tomar arrested
chhattisgarh history sheeter rohit tomar arrested

कोतवाली थाना पुलिस ने नामी हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी रोहित पर मारपीट, रंगदारी और मानसिक प्रताड़ना जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।

रायपुर: पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई साल 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक रोहित तोमर पर पहले से ही मारपीट, रंगदारी और मानसिक प्रताड़ना जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित कई संगीन धाराओं में वह आरोपी रहा है। साथ ही लंबे समय से पुलिस की पकड़ से भी बाहर था।

जारी था कोर्ट का स्थायी वारंट

कोर्ट से परमानेंट वारंट जारी होने के बाद कोतवाली पुलिस लगातार रोहित तोमर की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। रोहित तोमर के खिलाफ बहुत से केस दर्ज हैं। इन सब केस में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती है। रायपुर के तेलीबांधा थाना रायपुर में रोहित के खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज है।

इसमें सुप्रीम कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसी केस की वजह से वह 6 महीने से ज्यादा समय तक गायब रहा था। बाद में जब वह कोर्ट का ऑर्डर लेकर रायपुर लौटा, तो पुलिस ने उसे उस मामले में गिरफ्तार नहीं किया। कोतवाली थाने वाले केस में वह अब भी फरार चल रहा था।

हिस्ट्रीशीटर है रोहित तोमर

रोहित तोमर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। पुलिस अब तक आधा दर्जन से ज्यादा बार उसके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। हाईपर क्लब गोलीकांड जैसे चर्चित मामले में भी उसे पैदल जुलूस निकालकर जेल भेजा गया था। इसके बावजूद साल 2025 में वह फिर मारपीट के एक मामले में शामिल हुआ था। इसके चलते वह महीनों तक पुलिस से बचता रहा था।

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे आदतन अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी।

रोहित के खिलाफ दर्ज मामले

2015 में एक महिला ने कर्ज चुकाने के कारण अननेचुरल सेक्स की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

2016 में एक युवक ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।

2017 में महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।

2018 में महिला ने ब्लैकमेलिंग पर एफआईआर दर्ज कराई दी थी।

2019 में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट की थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को सुप्रीम कोर्ट से राहत: 4 मामलों में गिरफ्तारी पर रोक, पर अभी भी फरार

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर ₹5,000 का इनाम घोषित; हाईकोर्ट ने खारिज किया रिव्यू पिटीशन

गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर सहित 2 मारे गए, 3 किमी तक एक-दूसरे पर चलाई अंधाधुंध गोलियां

छत्तीसगढ़ न्यूज: ग्राम सभा के हक पर सुप्रीम मुहर! याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ में एंट्री-बैन बोर्ड पर बड़ा फैसला

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • तेलीबांधा थाना रायपुर
  • कोतवाली थाना
  • गोलीकांड
  • स्थायी वारंट
  • हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती