रायपुर में रिश्तेदार ने ही दिन दहाड़े डाली थी डकैती, 66 लाख भी बरामद

Marut raj | Feb 13, 2025, 15:39 IST
Raipur robbery case accused arrested the sootr
Raipur robbery case accused arrested : डकैती कांड का मुख्य आरोपी वेलू परिवार का पड़ोसी ही है। ये इनका रिश्तेदार भी है। इस रिश्तेदार को जमीन बेचने से मिली रकम वेलू परिवार के घर में होने की जानकारी थी।

Raipur robbery case accused arrested : रायपुर की पॉश काॅलोनी अनुपम नगर में मंगलवार दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा हो गया है। वेलू परिवार के यहां दिन दहाड़े 66 लाख की डकैती को अंजाम देने वाले 10 आरोपी दुर्ग और नांदगांव से पकड़ लिए गए हैं। पुलिस ने रकम भी बरामद कर ली है।



ये खबर भी पढ़ें... फ्रांस के राष्ट्रपति को भेंट में PM मोदी ने दी छत्तीसगढ़ की कलाकृति





ऑपरेशन में 60 सदस्यीय विशेष टीम लगाई गई

पुलिस के अनुसार जांच में खुलासा हुआ है कि डकैती कांड का मुख्य आरोपी वेलू परिवार का पड़ोसी ही है। ये इनका रिश्तेदार भी है। इस रिश्तेदार को जमीन बेचने से मिली रकम वेलू परिवार के घर में होने की जानकारी थी। इनके बीच जमीन विवाद भी चल रहा था। इसी ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर डकैती डाली थी।



ये खबर भी पढ़ें... मॉब लिचिंग...शिवरीनारायण मेले में 13 लोगों ने पीट-पीटकर ली युवक की जान





बताया जा रहा है कि डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए सभी आरोपी गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे, जहां दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में 60 सदस्यीय विशेष टीम लगाई गई थी। 10 अलग-अलग टीमें रातों रात दुर्ग और राजनांदगांव रवाना की गईं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सुबह 6 बजे रायपुर लाया गया।



ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश



FAQ

  1. रायपुर की अनुपम नगर में दिन दहाड़े हुई डकैती का मुख्य आरोपी कौन था ?
    रायपुर की अनुपम नगर में दिन दहाड़े हुई डकैती का मुख्य आरोपी वेलू परिवार का पड़ोसी था, जो उनका रिश्तेदार भी था। इस रिश्तेदार को वेलू परिवार के घर में जमीन बेचने से मिली रकम की जानकारी थी और उनके बीच जमीन विवाद भी चल रहा था।
  2. डकैती के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की और कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया ?
    पुलिस ने डकैती के बाद जांच में खुलासा किया और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दुर्ग और नांदगांव से आरोपी पकड़े गए और डकैती की रकम भी बरामद की गई।
  3. डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने किस तरह की योजना बनाई थी ?
    आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 60 सदस्यीय विशेष टीम बनाई और 10 अलग-अलग टीमों को दुर्ग और राजनांदगांव रवाना किया। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और सुबह 6 बजे उन्हें रायपुर लाया गया।

ये खबर भी पढ़ें... राजिम कुंभ मेला में बड़ा घोटला... कांग्रेस सरकार काल से हो रहा भ्रष्टाचार



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • cg news in hindi
  • रायपुर डकैती केस
  • रायपुर डकैती केस खुलासा
  • raipur robbery case
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live