रायपुर में दशहरे की भव्य तैयारी: WRS मैदान में जलेगा 101 फीट का रावण, 12 घंटे तक धीमी चलेंगी ट्रेनें

Umeshwari Baghel | Oct 19, 2026, 16:32 IST
Share
रायपुर में दशहरा की भव्य तैयारी<br>
रायपुर में दशहरा की भव्य तैयारी

Raipur . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शहर के अलग-अलग मैदानों में रावण दहन के साथ रामलीला, भजन और आतिशबाजी के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण WRS मैदान में तैयार किया जा रहा 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा।

यहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे और पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मैदान के पास से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहेगी। वहीं, महंगाई का असर दशहरा उत्सव पर भी दिखाई दे रहा है। पुतले बनाने की लागत पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

WRS मैदान में 101 फीट के रावण का होगा दहन

रायपुर का WRS मैदान दशहरा उत्सव के बड़े आयोजनों में शामिल है। यहां हर साल हजारों लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं। इस बार भी 101 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां चल रही हैं।

दशहरा देखने के लिए रायपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। दोपहर से ही मैदान के आसपास भीड़ बढ़ सकती है। शाम के समय फाफाडीह से WRS मैदान तक यातायात का दबाव बढ़ने और जाम लगने की आशंका है।

दोपहर 12 से रात 12 बजे तक धीमी चलेंगी ट्रेनें

WRS मैदान के पास से मुंबई-हावड़ा रेल लाइन गुजरती है। रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंचने की संभावना रहती है। इसी वजह से रेलवे ने मंगलवार को विशेष व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक उरकुरा और रायपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाते हुए ट्रेन चलाएंगे। सामने किसी तरह का खतरा नजर आने पर ट्रेन रोकने की भी अनुमति होगी।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 250 जवान

रेलवे ट्रैक के आसपास किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के करीब 250 जवान तैनात रहेंगे।

ट्रैक के किनारे बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि दर्शक रेलवे लाइन की ओर न जा सकें। हर 10 मिनट में लाउडस्पीकर से लोगों को पटरियों से दूर रहने की चेतावनी दी जाएगी। सुरक्षा कर्मचारी लगातार ट्रैक और आसपास के इलाकों पर नजर रखेंगे।

विजयादशमी पर शमी के पत्ते क्यों बांटे जाते हैं? जानें इसका महाभारत और कुबेर से जुड़ा रहस्य | Why are Shami leaves distributed on Vijayadashami? Know its secret linked to Mahabharata and Kuber
दशहरे पर शमी के पत्तों को क्यों सोना मानकर बांटते हैं लोग, जानें अपराजिता पूजा और पांडवों से जुड़ा इतिहास
17 Oct 2026 ,
By Kaushiki
History of Vijayadasham: दशहरे पर शमी के पत्ते बांटने और अपराजिता पूजा का बहुत बड़ा महत्व है। विजयादशमी के दिन इस परंपरा का सीधा नाता पांडवों के इतिहास से जुड़ा हुआ है। जानिए इस पावन पर्व पर शमी के पत्तों को एक-दूसरे को देने की पौराणिक वजह और घर में सुख-समृद्धि लाने वाले उपाय।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रफ्तार कम होने से कुछ ट्रेनें करीब 5 से 10 मिनट देरी से चल सकती हैं। हालांकि, देरी परिचालन की स्थिति पर निर्भर करेगी।

बोरियाखुर्द में तीन पुतलों का होगा दहन

बोरियाखुर्द के खेल मैदान में भी दशहरा उत्सव की तैयारियां की गई हैं। यहां 45 फीट ऊंचे रावण के साथ 30-30 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे।

दिन में पतंग उत्सव होगा। शाम 4 बजे सांस्कृतिक नृत्य और योग प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। शाम 5 बजे भगवान राम और माता सीता की पूजा होगी। इसके बाद 5:30 बजे रामलीला का मंचन किया जाएगा। पुतला दहन और आतिशबाजी के बाद रात 8 बजे उज्जैन के भजन गायक सन्नी अलबेला अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।

सप्रे स्कूल मैदान में शाम 6 बजे जलेगा रावण

बूढ़ापारा के सप्रे स्कूल मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यहां शाम 4 बजे भजन कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम 6 बजे भगवान राम और लक्ष्मण की झांकी के साथ रावण दहन किया जाएगा। इसके आधे घंटे बाद आतिशबाजी होगी।

महाकाल नगरी में रावण दहन पर बवाल: ब्राह्मण समाज ने पूछा- किस शास्त्र में लिखा है जलाना? | Ravana Dahan Sparks Controversy in Mahakal City: Brahmin Society Asks- In Which Scripture is Burning Written?
किस शास्त्र में लिखा है रावण को जलाना? महाकाल मंदिर के पुजारी ने दहन पर उठाए सवाल, चार समितियों को भेजा कानूनी नोटिस
16 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रावण दहन को लेकर नई बहस छिड़ गई है। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने इस परंपरा पर सवाल उठाए हैं। उनके संगठन ने रावण दहन का आयोजन करने वाली चार समितियों को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में पूछा गया है कि आखिर किस धर्मग्रंथ में रावण दहन करने का उल्लेख है।

बूढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति पिछले 15 वर्षों से यह आयोजन कर रही है। दर्शकों के लिए बैठने और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।

वहीं, रावणभाठा मैदान में नगर निगम साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अग्निशमन सुविधाओं की तैयारी कर रहा है। शंकर नगर के BTI मैदान में भी दशहरा उत्सव होगा। आयोजन की तैयारियां भूमिपूजन के साथ शुरू हो चुकी हैं।

रावण के पुतले बनाना हुआ 20 फीसदी तक महंगा

इस बार दशहरा आयोजकों के सामने बढ़ती लागत भी चुनौती बनी हुई है। पुतला बनाने वाले कारीगर गोपाल राव के मुताबिक, बांस, कागज, कपड़ा, पेंट और सजावट के सामान की कीमतें बढ़ने से पुतले तैयार करने का खर्च करीब 15 से 20 प्रतिशत बढ़ गया है।

बड़े पुतलों के लिए ज्यादा सामग्री और मजदूरों की जरूरत पड़ती है। ढांचा तैयार करने से लेकर रंगाई, कपड़े और सजावट तक हर काम में खर्च आता है। आतिशबाजी का खर्च अलग होता है।

दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच, सफाई का संदेश देने की तैयारी | 30-foot cockroach to be burnt with Ravan on Dussehra, preparations to give message of cleanliness
दिल्ली में रावण के साथ कॉकरोच का भी होगा दहन, 30 फुट का होगा पुतला; इसके तहत स्वच्छ भारत का दिया जाएगा संदेश
16 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर एक अनोखा नजारा दिखेगा। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 30 फुट रखी गई है। रामलीला में इस पुतले को जलाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है। इस पहल के जरिए स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली का संदेश दिया जाएगा।

ऐसे में इस बार आयोजकों को पहले के मुकाबले ज्यादा बजट लगाना पड़ रहा है। हालांकि, बढ़ती लागत के बावजूद रायपुर के प्रमुख मैदानों में दशहरा उत्सव की तैयारियां जारी हैं और प्रशासन का मुख्य जोर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर है।
Tags:
  • रायपुर दशहरा
  • रावण दहन
  • डब्ल्यूआरएस मैदान
  • 101 फीट रावण
  • दशहरा उत्सव
  • रेलवे सुरक्षा
  • रावण पुतला
  • Raipur Dussehra 2026
  • WRS Ground Raipur
  • 101 Feet Ravan Dahan
जयपुर सिटी बसों के डीजल बिलों में गड़बड़ी, 6 कर्मचारी सस्पेंड, एमडी बोले- ठेकेदारों का मामला, निगरानी पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर सिटी बसों के डीजल बिलों में गड़बड़ी, 6 कर्मचारी सस्पेंड, एमडी बोले- ठेकेदारों का मामला, निगरानी पर सवाल
राजनांदगांव गौ-हत्या मामले में एजाज अहमद समेत 14 गिरफ्तार, जशपुर में 50 किलो गौमांस बरामद

By Harrison Masih

राजनांदगांव गौ-हत्या मामले में एजाज अहमद समेत 14 गिरफ्तार, जशपुर में 50 किलो गौमांस बरामद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारदात से पहले खरीदी बाइक, सूरत में बदली ट्रेन; कोटा में पकड़े गए आरोपी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारदात से पहले खरीदी बाइक, सूरत में बदली ट्रेन; कोटा में पकड़े गए आरोपी
VLTD के नाम पर हजार करोड़ के घोटाले का खाचरियावास ने लगाया आरोप, कहा- ई-चालान में भी पांच हजार करोड़ की वसूली

By Jageshwar prasad

VLTD के नाम पर हजार करोड़ के घोटाले का खाचरियावास ने लगाया आरोप, कहा- ई-चालान में भी पांच हजार करोड़ की वसूली
कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस का खतरा: मादा बाघ शावक की मौत, वायरस से मरने वाले बाघों की संख्या नौ हुई

By Arohi Raj

कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस का खतरा: मादा बाघ शावक की मौत, वायरस से मरने वाले बाघों की संख्या नौ हुई
Live |MP Bureaucracy News : सरकारी कर्मचारियों के तबादले, नियुक्तियां और अपडेट्स

By

MP Bureaucracy News : सरकारी कर्मचारियों के तबादले, नियुक्तियां और अपडेट्स
छत्तीसगढ़ में 300 से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी जांच के घेरे में, DPI ने 24 जिलों से 15 दिन में मांगे आरोप पत्र

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 300 से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी जांच के घेरे में, DPI ने 24 जिलों से 15 दिन में मांगे आरोप पत्र