रमन सिंह और विजय शर्मा की वजह से रुके राजनांदगांव, कवर्धा के नाम
Rajnandgaon and Kawardha BJP district president name hold : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ में अपने 36 में से 34 जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। रविवार और सोमवार को इसके लिए लिस्ट जारी की गई थीं। अब सिर्फ दो ही जिलों के अध्यक्ष घोषित हाेना शेष है। इनमें एक राजनांदगांव है और दूसरा जिला है कवर्धा। राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष की हरी झंडी न मिल पाने की वजह से नाम रूक है। वहीं, कवर्धा में गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सहमति का इंतजार है।
नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए
राजनांदगांव में इन दो नामों को लेकर फंस रहा पेंच
बीजेपी जिला अध्यक्ष को लेकर दो नाम को लेकर पेंच फंस रहा है। पार्टी के अंदरखाने की मानी जाए तो कोमल सिंह राजपूत और सौरभ कोठारी के नाम जिला अध्यक्ष के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व सीएम रमन सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता कोमल सिंह राजपूत के पक्ष में हैं। वहीं एक वरिष्ठ नेता सौरभ कोठारी को लेकर लॉबिंग कर रहे हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि इन दोनों के नामों को लेकर चल रहे घमासान का फायदा तीसरे नेता को भी मिल सकता है।
नक्सली भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से दुखी, कही ये बड़ी बात
पार्टी की हो रही किरकिरी
BJP के प्रदेश चुनाव प्रभारी के जिले में अध्यक्ष पद को लेकर सर्वसम्मति नहीं बन पाने से पार्टी की ही किरकिरी हो रही है, जबकि अन्य जिलों में अध्यक्ष को लेकर घोषणा हो गई है। बीजेपी में सितंबर से ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी।
जिले के कई दावेदारों के नाम अध्यक्ष को लेकर सामने आए, सर्वसम्मति अब तक नहीं बना पाई है। यहां के ही बीजेपी नेता खूबचंद पारख प्रदेश के चुनाव प्रभारी हैं। वहीं, मधुसूदन यादव यहां सहसंयोजक की भूमिका में हैं। बावजूद नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही।
प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस के प्रेम के चर्चे, इनमें एक शादीशुदा
कवर्धा में डिप्टी सीएम की सहमति का इंतजार
कवर्धा गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की गृह जिला है। यहां पर दो से ज्यादा दावेदार हैं। इसके चलते संगठन ने प्रयास किया था कि यहां से महिला को मौका दिया जाए, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी है। यहां पर संगठन को डिप्टी सीएम शर्मा की सहमति का इंतजार है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कितने जिलों के अध्यक्ष घोषित किए हैं ?
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 36 में से 34 जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। अब केवल दो जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा बाकी है, जिनमें राजनांदगांव और कवर्धा शामिल हैं। - राजनांदगांव में जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर क्या समस्या उत्पन्न हो रही है ?
राजनांदगांव में जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर दो प्रमुख दावेदारों—कोमल सिंह राजपूत और सौरभ कोठारी—के बीच मतभेद उत्पन्न हो रहे हैं। पार्टी के अंदर कुछ वरिष्ठ नेता कोमल सिंह राजपूत के पक्ष में हैं, जबकि कुछ अन्य सौरभ कोठारी का समर्थन कर रहे हैं। इसके कारण सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है और अध्यक्ष के नाम पर घमासान जारी है। - राजनांदगांव जिले में अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति ऐसी क्यों है ?
राजनांदगांव जिले में बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी, खूबचंद्र पारख, और सह संयोजक, मधुसूदन यादव, दोनों यहीं के हैं, लेकिन इसके बावजूद जिला अध्यक्ष के नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है। इस कारण पार्टी की किरकिरी हो रही है, जबकि अन्य जिलों में अध्यक्षों के नाम घोषित हो चुके हैं।