राजनांदगांव दोहरे हत्याकांड में खुलासा: जादू-टोने के शक में की गई थी मां-बेटे की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Harrison Masih | Oct 13, 2026, 11:00 IST
राजनांदगांव दोहरा हत्याकांड
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चौथना गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार में जादू-टोना किए जाने के शक को लेकर विवाद चल रहा था। इसी शक में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- राजनांदगांव के चौथना गांव में जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या।
- मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- हमले में बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए रायपुर रेफर।
- वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की थी।
- पुलिस ने लोहे की कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पहले जादू-टोने के शक की बात आई सामने
घर में मिले थे मां-बेटे के शव, बेटी गंभीर हालत में थी
पुलिस ने घायल ममता को डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।
पूछताछ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, हेमंत कुमार सोनकर को 12 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और जांच में उसके भाई सोनू सोनकर और मां केशर सोनकर की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लोहे की कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा, कपड़ों और हथियार के बेंट को जलाने के प्रयास से जुड़े अवशेष भी मिलने की बात कही गई है।
बीएनएस की धाराएं बढ़ाईं
हत्याकांड में आगे की जांच जारी
FAQs
- राजनांदगांव में
मां-बेटे की हत्या का मुख्य कारण क्या था?
मामले में हत्या का मुख्य कारण जादू-टोने का शक बताया जा रहा है। केशर सोनकर को आरोप था कि उनके देवर सुखी की पत्नी कमला सोनकर जादू-टोना कर रही है, जिसके चलते परिवार के लोग बीमार पड़ रहे थे। - इस हत्या के मामले में कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है?
इस हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों, केशर सोनकर और उनके दो बेटों हेमंत सोनकर व सोनू सोनकर को गिरफ्तार किया है। - राजनांदगांव डबल मर्डर केस की जांच कौन कर रहा है?
मामलेकीजांचडोंगरगढ़थानाक्षेत्रकीपुलिसकररहीहै।पुलिसकेमुताबिक,तीनोंआरोपियोंकोगिरफ्तारकरआगेकीकानूनीकार्रवाईकीजारहीहै।
भड़ाना को 14 दिन पहले जान से मारने की धमकी , हत्या से पहले दर्ज हुई थी FIR, फिर भी भौंडा गांव में हुआ जानलेवा हमला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी में दो साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा, अब मुफ्त रजिस्ट्री से भी बना रहे दूरी!
By Aman Vaishnav
News Strike | शिवराज के गुस्से का असली निशाना कौन? अफसर या CM मोहन यादव, बुधनी से उठे कई सियासी सवाल
By Harish Divekar
Kishore Kumar Special: दूध-जलेबी और खंडवा का प्यार, जानें क्यों हर महफिल में रंग जमाते थे किशोर कुमार
By Kaushiki
सीएम विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम: दिनभर मंत्रालय में बैठकें, शाम को कांदेल फेस्टिवल में होंगे शामिल
By Harrison Masih
मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना: 25 दिन बाद मकानों की रजिस्ट्री फिर शुरू, पटवारियों के अधिकार से लेकर दस्तावेजों तक बदले नियम
By Aman Vaishnav
जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 31 महिलाओं को टिकट, रमा चौपड़ा फिर मैदान में
By Raghvendra Singh Rathore