भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए चलेगी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Kanak Durga Jha | Jun 23, 2025, 12:18 IST
Rath Yatra special train run for Lord Jagannath darshan see schedule the sootr
भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 फेरों के लिए गोंदिया-खुरदा रोड- गोंदिया के बीच रथ यात्रा स्पेशल चलेगी।

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 फेरों के लिए गोंदिया-खुरदा रोड- गोंदिया के बीच रथ यात्रा स्पेशल चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का फायदा छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। स्पेशल ट्रेन 26 जून से 7 जुलाई तक चलेगी। रथ यात्रा स्पेशल 26, 28, 30 जून और 2 व 5 जुलाई को गोंदिया से 1:30 बजे रवाना होगी।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ तगड़ा सिस्टम... झमाझम होगी बारिश



ये है ट्रेन का शेड्यूल

पुरी जाने के लिए 2:30 बजे डोंगरगढ़, 3 बजे राजनंदगांव, 3.58 बजे दुर्ग, 5.5 बजे रायपुर, 6:55 बजे मंदिर हसौद होते हुए अगले दिन 8.45 बजे खुरदा रोड पहुंचेगी। इसी तरह खुरदा रोड गोंदिया रथ यात्रा स्पेशल खुर्दा से 28, 29 जून एवं 1,3,7 जुलाई को खुरदा रोड से 11 बजे रवाना होकर मंदिर हसौद 10:30 बजे, रायपुर अगले दिन 1 बजे, दुर्ग 1.58 बजे, राजनांदगांव 2.23 बजे, डोंगरगढ़ 2.48 बजे और गोंदिया सुबह 4:15 पहुंचेगी। यह 18 कोच के साथ चलेगी। इसमें 2 कोच एसी- II, 1 कोच एसी-III, 7 कोच स्लीपर, 6 कोच सामान्य श्रेणी, 2 कोच एसएलआर रहेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...4 करोड़ रुपए खर्च कर भिलाई के रिसाली में नालंदा परिसर बनाएगी सरकार



राजनंदगांव में भी निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा

महाप्रभु की रथयात्रा उत्सव के सुबह अवसर पर प्रदेश के राजनांदगांव जिले में भी भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा 27 जून को बड़ी श्रद्धा-भक्ति के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। उड़ीसा के श्री जगन्नाथपुरी की तर्ज पर जिले में भी नगर-ग्राम में विराजित भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाले जाने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चल रही है। लोगों की आस्था जुड़ी है। इसकी तैयारी की जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 2215 पदों पर होमगार्ड भर्ती, व्यापम ने पूछे ऐसे सवाल...







ये खबर भी पढ़िए...अमेरिका ने कहा -छत्तीसगढ़ संभलकर जाएं, हाई रिस्क एरिया...