CGMSC खरीदी घोटाले में गिरफ्तार अफसर 28 तक EOW की रिमांड पर
Reagent purchase scam EOW action : सीजीएमएससी से जुड़े रिएजेंट खरीद घोटाले में ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार देर रात पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सीजीएमएससी के दो महाप्रबंधक भी शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. अनिल परसाई को भी हिरासत में लिया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 28 मार्च तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में भेज दिया।
ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : सीजीएमएससी खरीद घोटाले में 5 को EOW ने लिया हिरासत में
चोपड़ा पहले से ही हिरासत में
रिएजेंट खरीद घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आपूर्तिकर्ता मोक्षित कॉरपोरेशन के निदेशक शशांक चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़े करोड़ों के घोटाले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो ने तेज कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें... राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाले की EOW-ACB ने की FIR दर्ज
इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ( ईओडब्ल्यू ) ने दो आईएएस अफसरों के साथ ही सीजीएमएससी और स्वास्थ्य विभाग के एक दर्जन अफसरों को पूछताछ के लिए तलब किया था। इसके बाद शुक्रवार रात बसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, शिरौद्र रावत्या, कमलकांत पाटनवार और दीपक बांधे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 28 मार्च तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में भेज दिया।
ये खबर भी पढ़ें... पुलिसवाले के परिवार को काटने वाले कुलदीप साहू की बैरक में मोबाइल-गांजा
FAQ
- सीजीएमएससी से जुड़े रिएजेंट खरीद घोटाले में ईओडब्ल्यू ने कितने अधिकारियों को गिरफ्तार किया है ?
ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार देर रात पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सीजीएमएससी के दो महाप्रबंधक भी शामिल हैं। - रिएजेंट खरीद घोटाले में गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपी कौन हैं ?
रिएजेंट खरीद घोटाले में शशांक चोपड़ा, जो आपूर्तिकर्ता मोक्षित कॉरपोरेशन के निदेशक हैं, पहले ही हिरासत में लिए जा चुके थे। इसके अलावा, ईओडब्ल्यू ने सीजीएमएससी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। - ईओडब्ल्यू ने घोटाले की जांच में किसे तलब किया था ?
ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़े घोटाले की जांच के दौरान दो आईएएस अफसरों के साथ ही सीजीएमएससी और स्वास्थ्य विभाग के एक दर्जन अफसरों को पूछताछ के लिए तलब किया था।
ये खबर भी पढ़ें... आंधी-बारिश, बिजली गिरने से तीन की मौत...कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
CGMSC | CGMSC Scam | छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू | छत्तीसगढ़ न्यूज | CG News | cg news hindi | cg news today | cg news live news | cg news live | cg news in hindi | Action of ACB and EOW in Chhattisgarh