आंधी-बारिश, बिजली गिरने से तीन की मौत...कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Marut raj | Mar 22, 2025, 10:22 IST
Share
Three died due to thunderstorm and lightning the sootr
Three died due to thunderstorm and lightning the sootr

Three died due to thunderstorm and lightning : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया। आंधी, बारिश और बिजली गिरने से अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई।

Three died due to thunderstorm and lightning : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया। आंधी, बारिश और बिजली गिरने से अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दीवार ढहने से 2 मजदूरों दब गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं 6 और मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनी गईं विधायक भावना बोहरा, रमन सिंह ने किया ऐलान

राइस मिल की दीवार ढही

घटना कटघोरा थाना इलाके के न्यू वैष्णवी राइस मिल की है। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक आई आंधी और बारिश आई। इस दौरान निर्माणाधीन दीवार गिर गई और इसकी चपेट में 8 मजदूर आ गए।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिसवाले के परिवार को काटने वाले कुलदीप साहू की बैरक में मोबाइल-गांजा

बताया जा रहा है कि, कटघोरा थाना इलाके के लखनपुर बरभांटा गांव में राइस मिल की दीवार बनाई जा रही थी। निर्माणाधीन दीवार करीब 15-17 फीट ऊंची थी। 8 मजदूर इस काम में लगे थे। इसी दौरान ये आंधी के चलते दीवार गिर गई। इसमें 1 महिला मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक पुरुष मजदूर ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

मिल के मालिक गोलू अग्रवाल हैं। इस राइस मिल में काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं। पुलिस ने कहा कि, घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... HDFC बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चेक के सहारे ग्राहकों के निकाले 83 लाख रुपए

बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

बलरामपुर के गणेशमोड़ में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग इरफान खान (60) की मौत हो गई और उसका साथी हसनात खान (45) घायल हो गया। दोनों चादों के कंदरी से बलरामपुर आ रहे थे। मौसम खराब होने पर वे झोपड़ीनुमा घर में बारिश से बचने रुके थे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें... राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाले की EOW-ACB ने की FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | छत्तीसगढ़ मौसम चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | CG weather | CG Weather Forecast | cg Weather News | CG Weather Today | CG Weather Update

Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • CG weather
  • छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • cg Weather News
  • CG Weather Today
  • CG Weather Update
  • CG Weather Forecast
मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस: कैसे चार हिस्सों से मिलाकर बना भारत का दिल कहलाने वाला खूबसूरत राज्य एमपी

By Kaushiki

मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस: कैसे चार हिस्सों से मिलाकर बना भारत का दिल कहलाने वाला खूबसूरत राज्य एमपी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था! शाम 6 बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था! शाम 6 बजे से कई रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट
आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार
Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO
रायपुर में 1100 पेड़ों की कटाई पर बवाल: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे ग्रामीण, पुलिस से झड़प, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह चुनने की मांग

By Umeshwari Baghel

रायपुर में 1100 पेड़ों की कटाई पर बवाल: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे ग्रामीण, पुलिस से झड़प, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह चुनने की मांग
115 साल पहले कैसा था मध्य प्रदेश का इलाका? हर 10 हजार लोगों में से सिर्फ 60 पढ़ पाते थे अंग्रेजी

By Atul Dwivedi

115 साल पहले कैसा था मध्य प्रदेश का इलाका? हर 10 हजार लोगों में से सिर्फ 60 पढ़ पाते थे अंग्रेजी
अलवर में सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार पर आत्ममंथन करो, कांग्रेस को सिर्फ कुर्सी चाहिए

By Raghvendra Singh Rathore

अलवर में सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार पर आत्ममंथन करो, कांग्रेस को सिर्फ कुर्सी चाहिए