सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, कई पद खाली

Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 12:36 IST
Share
Recruitment assistant professors government medical colleges
Recruitment assistant professors government medical colleges

छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती जल्द की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में 125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती होगी। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से सीजीपीएससी को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही भर्ती को लेकर सूचना जारी होगी। जानकारी के मुताबिक सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब आधे पद खाली हैं।

सीजीपीएससी से निकलेगी वैकेंसी

कई कॉलेजों में एनाटोमी, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री जैसे बेसिक संकाय में एक साथ कई पद रिक्त हैं। कुछ जगह तो संविदा शिक्षक के भरोसे ही पढ़ाई हो रही है। कई जगह स्थिति ऐसी है कि छात्रों को यूट्यूब, गूगल के भरोसे पड़ाई करनी पड़ रही है।

ऐसे में नियमित सहायक प्राध्यापकों की भर्ती होना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। संभावना है कि इस साल इसके लिए सीजीपीएससी से वैकेंसी निकलेगी। गौरतलब है कि राज्य में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं।

प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा में अब हर परीक्षा कक्ष में लगेगी घड़ी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त को होगी। इस परीक्षा मंठे डिजिटल वॉच बैन है। इस वजह से हर परीक्षा कक्ष में घड़ी लगाई जाएगी। इसे लेकर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्देश जारी किया। रायपुर में इस परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए जा रहे हैं। उधर, व्यापमं की परीक्षाओं में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना वर्जित है।
  • 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती: CGPSC के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति जल्द।
  • बेसिक फैकल्टी में खाली पद: एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री जैसे विषयों में भारी स्टाफ की कमी।
  • छात्र पढ़ाई को मजबूर यूट्यूब से: शिक्षक नहीं होने से कई जगह छात्र ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर।
  • प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 3 अगस्त को: रायपुर में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए, हर कमरे में होगी दीवार घड़ी।
  • डिजिटल घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बैन: परीक्षा में मोबाइल, स्मार्टवॉच, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना प्रतिबंधित।


पिछली परीक्षाओं में कई मामले सामने आए जब सामान्य घड़ी पहनकर जाने वाले परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई थी। व्यापम की आगामी परीक्षा प्रयोगशाला परिचारक की है। इसकी तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों, आब्जर्वर की बैठक ली। इस बीच पड़ी से संबंधित मामला सामने आया।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में किस विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है?
    चिकित्सा शिक्षा विभाग ने CGPSC को 125 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।
  2. किन विषयों में शिक्षकों की भारी कमी है?
    एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी जैसे बेसिक विषयों में कई पद रिक्त हैं।
  3. मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी से छात्रों पर क्या असर पड़ रहा है?
    कई कॉलेजों में पढ़ाई संविदा शिक्षकों या यूट्यूब जैसे माध्यमों पर निर्भर हो गई है।
  4. प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा कब होगी और कितने केंद्र बनेंगे?
    यह परीक्षा 3 अगस्त को होगी और रायपुर में 33 केंद्र बनाए जा रहे हैं।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती | CG Government Jobs | CG Government Job Vacancy | chhattisgarh government jobs 2025 | छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी | Chhattisgarh Government Job Recruitment | Chhattisgarh Government Job Vacancy | सरकारी मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मेडिकल कॉलेज
  • Chhattisgarh Government Job Vacancy
  • CG Government Job Vacancy
  • Chhattisgarh Government Job Recruitment
  • chhattisgarh government jobs 2025
  • छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़
  • CG Government Jobs
  • सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती
ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए