छत्तीसगढ़ के गृह और जेल विभाग में 1 हजार पदों पर होगी भर्ती

Rahul Garhwal | Feb 20, 2024, 18:39 IST
Share
cg vidhansabha
cg vidhansabha

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंत्री विजय शर्मा ने ये घोषणा की कि गृह और जेल विभाग में 1 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। महिला थानों में 300 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। 4 नए पुलिस थानों 96 नए पद बनाए गए हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में गृह और जेल विभाग में 1 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री विजय शर्मा (Minister Vijay Sharma) ने इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि महिला थानों में 300 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं साइब क्राइम रोकने के लिए 4 नए पुलिस थानों में 96 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।

मंत्री विजय बोले- पुलिस का हौसला बढ़ाना होगा

सदन में मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमें पुलिस का हौसला बढ़ाना पड़ेगा। पिछली सरकार में पुलिस का मनोबल काफी गिरा था, जिसे विभिन्न प्रविधानों के माध्यम से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के हित में कई प्रविधान किए गए हैं। इसके साथ ही हर गांव में अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।

जेल सजा का घर नहीं बल्कि सुधार गृह बनेगा

मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम रोकने 3.50 करोड़ का सिर्फ सॉफ्टवेर बनाया जाएगा। जेल सजा का घर नहीं बल्कि सुधार गृह बनेगा। जेलों में कैदियों का प्रिजन कॉलिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए..

इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी

महिलाओं के लिए सौगात

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की चर्चा के दौरान मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर महिला स्व-सहायता समूहों को बकाया राशि का भुगतान होगा। महिला स्व-सहायता समूहों के खाद्य उत्पाद स्विगी और जोमैटो पर भी उपलब्ध होंगे। खाद्य उत्पादों के लिए अलग एप बनाया जाएगा। पीएम आवास के लिए 12 हजार 206 करोड़ रुपए का प्राविधान किया है। 11 हजार ग्राम पंचायतों में महिलाओं के उठने-बैठने के लिए महतारी सदन बनेगा। 3 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले गांव का मास्टर प्लान बनेगा।

Tags:
  • Recruitment in Chhattisgarh
  • Recruitment in Home and Jail Department
  • Recruitment for 1 thousand posts in Home and Jail Department
  • CG Assembly Budget Session
  • Minister Vijay Sharma
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट