छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए राहत , 12 दिन के ब्लॉक के बाद फिर चलेंगी रद्द 14 ट्रेनें
The Sootr CG | Sept 14, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए राहत , 12 दिन के ब्लॉक के बाद फिर चलेंगी रद्द 14 ट्रेनें
रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, तीन सितंबर से चल रहा पटरी मरम्मत का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसलिए अब आज (14 सितंबर) से रद्द की गई सभी 14 लोकल पैसेंजर ट्रेनें फिर से चलेंगी।
RAIPUR. रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, तीन सितंबर से चल रहा पटरी मरम्मत का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इसलिए अब आज (14 सितंबर) से रद्द की गई सभी 14 लोकल पैसेंजर ट्रेनें फिर से चलेंगी। जानकारी के अनुसार 12 दिनों तक रेलवे के ब्लॉक को लेकर रेलवे प्रशासन गोंदिया सेक्शन के स्टेशन में तीसरी लाइन का इंटर लाकिंग पूरा किया है। इस दौरान सबसे अधिक रायपुर से गोंदिया और बिलासपुर से कटनी और रायगढ़ रेल लाइन से आने-जाने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनें मुख्य रूप से कैंसिल रही। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने के अंदर किसी ना किसी काम के चलते रेलवे की ऐसी 150 अधिक ट्रेनें रद्द रहीं।
फिर चलेंगी रद्द 14 ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 12409/12410 रायगढ़-निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस को 11 सितंबर से रद्द किया गया था, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को रिस्टोर करते हुए बुधवार (13 सितंबर) से फिर से चलाना शुरू कर दिया है। वहीं, भोपाल रेलवे सेक्शन में ब्लॉक के कारण रायपुर स्टेशन से होकर पुरी के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस 26 सितंबर को इंदौर से और पुरी तरफ से इंदौर तक चलने वाली ट्रेन नंबर 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस 28 सितंबर को पुरी से रद्द रहेगी।
रायपुर से रोज 15 हजार यात्री करते हैं सफर
इस ब्लॉक खत्म होने पर रायपुर, दुर्ग और डोंगरगढ़ की सभी लोकल ट्रेनों की गुरुवार (14 सितंबर) से पटरी पर वापसी होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अगले सप्ताह से गणेशोत्सव होने के कारण यात्रियों की आवाजाही होता है। ऐसे हालात में पहले से पूरी तरह से पैक चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों में राजधानी के आसपास के शहरों के यात्रियों के लिए लोकल ट्रेनें अधिक सुविधाजनक होती हैं। रायपुर के आसपास के शहरों के बीच रोज करीब 15 हजार यात्री आना-जाना करते हैं।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari