राजधानी के यूको बैंक में डकैती की कोशिश, गैस कटर लेकर अंदर घुसे थे आरोपी

Kanak Durga Jha | Sept 01, 2025, 21:31 IST
Share
Robbery attempt UCO Bank Raipur accused entered inside with gas cutter
Robbery attempt UCO Bank Raipur accused entered inside with gas cutter

Robbery attempt UCO Bank Raipur : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित कृषि विश्वविद्यालय जोरा परिसर में स्थित यूको बैंक को चोरों ने निशाना बनाया।

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित कृषि विश्वविद्यालय जोरा परिसर में स्थित यूको बैंक को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार देर रात चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुसपैठ की। चोरों ने बैंक के लॉकर रूम का दरवाजा गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन उसे खोलने में नाकाम रहे। घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब सफाई कर्मचारी बैंक पहुंचे।

शिकायत दर्ज कराने वाले बैंक के सीनियर मैनेजर प्रितिस प्रियर्शि पंडा ने बताया कि 30 अगस्त की शाम 6:30 बजे बैंक बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। 1 सितंबर की सुबह 8 बजे सफाई कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि बैंक के बाहर की खिड़की टूटी हुई है, कुर्सियां बिखरी हुई हैं और बैंक के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है।

60 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी

चोर बैंक से सीसीटीवी कैमरे, डीबीआर, नेटवर्क स्विच और मॉडम समेत करीब 60 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा बैंक का सिक्योरिटी अलार्म भी खराब कर दिया गया। हालांकि, लॉकर तोड़ने में असफल रहे। जाते समय आरोपी तीन गैस कटिंग सिलेंडर भी मौके पर ही छोड़ गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने व्यवस्थित तरीके से चोरी की योजना बनाई थी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। बैंक परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Raipur Crime News | यूको बैंक में डकैती की कोशिश | crime news | CG Cyber Crime news | chattisgarh crime news

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • CG Cyber Crime news
  • chattisgarh crime news
  • यूको बैंक में डकैती की कोशिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा