न्यायधानी से गायब हुईं स्कूली छात्राएं... मचा हड़कंप
Kanak Durga Jha | Aug 02, 2025, 10:04 IST
School girls missing from bilaspur bilha
School girls missing from bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में दो मासूम बालिकाओं के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बिलासपुर जिले के बिल्हा के वार्ड नंबर नौ में रहने वाली दो बालिकाएं गायब हो गई हैं। उनकी उम्र नौ साल और 11 साल है। दोनों अपने भाई को स्कूल छोड़ने के लिए गई थीं। इसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा है। स्वजन ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
बिल्हा में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी नौ साल की बेटी चौथी कक्षा में पढ़ने के बाद स्कूल छोड़ दी है। गुरुवार को बालिका अपने रिश्ते के भाई के छह साल के बेटे को छोड़ने के लिए स्कूल गई थी। इस दौरान बालक की 11 साल की बड़ी बहन भी उनके साथ ही थी। दोनों बालिकाओं ने उसे स्कूल तक छोड़ा। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं।
इधर जब स्वजन खेत से घर आए तो दोनों बालिकाओं को नहीं देखकर उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की। शाम तक उनका पता नहीं चल पाने पर बिल्हा थाने में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। दोनों बालिकाओं की फोटो आसपास के थानों में भेजी गई है। इसके अलावा जीआरपी से भी सहयोग मांगा गया है। पुलिस की टीम बिल्हा में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी फुटेज खंगाल रही है।
स्कूली छात्राएं गायब | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
चौथी कक्षा के बाद बच्ची ने छोड़ा स्कूल
इधर जब स्वजन खेत से घर आए तो दोनों बालिकाओं को नहीं देखकर उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की। शाम तक उनका पता नहीं चल पाने पर बिल्हा थाने में शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। दोनों बालिकाओं की फोटो आसपास के थानों में भेजी गई है। इसके अलावा जीआरपी से भी सहयोग मांगा गया है। पुलिस की टीम बिल्हा में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी फुटेज खंगाल रही है।
अनहोनी की आशंका में स्वजन का बुरा हाल एक ही परिवार से दो बालिकाओं के गायब होने से मोहल्ले के लोग सकते में आ गए हैं। इधर अनहोनी की आशंका पर उनके परिवार का बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग आसपास के गांवों में दोनों बालिकाओं के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। इसके साथ ही बारिश का समय होने के कारण आसपास के तालाब के आसपास भी दोनों बालिकाओं की तलाश की जा रही है।
|
FAQ
- लापता हुई बच्चियों की उम्र क्या है?
एक की उम्र 9 साल और दूसरी की 11 साल है। - वे आखिरी बार कहाँ देखी गई थीं?
अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जाते समय। - पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
अपहरण का मामला दर्ज कर तलाशी शुरू की गई है।
स्कूली छात्राएं गायब | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari