SECL सुरक्षागार्ड्स की गुंडागर्दी, युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा और पैसे छीने
Kanak Durga Jha | Sept 17, 2024, 15:32 IST
SECL security guards held boy hostage kicked-punched him
छत्तीसगढ़ से इस वक्त इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रदेश के सूरजपुर जिले में एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को तालिबानी सजा दी।
Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ से इस वक्त इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रदेश के सूरजपुर जिले में एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को तालिबानी सजा दी। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बंधक बनाकर बेदम मारा। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को आधे घंटे तक लगातार लाठी-डंडे और लात-घूंसे से मारा। बेदम पिटाई से युवक के शरीर के हर अंग में चोट के निशान पड़ गए है।
यह पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र के एसईसीएल का है। सुरक्षाकर्मियों ने चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटा है। इसके अलावा 10 हजार रुपए भी ले लिए। भटगांव पुलिस ने एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक का नाम शुभम जायसवाल है। वीडियो में आप देख सकते हैं वह सुरक्षागार्डों के सामने हाथ जोड़ता रहा। उनके पैर पकड़ता रहा, लेकिन सुरक्षा गार्ड्स युवक पर जमकर लाठी-डंडे बरसाते रहे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई से युवक जमीन पर गिर पड़ता है, उसे उठाकर फिर पीटा गया। युवक की पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी मारपीट की गई। एक व्यक्ति युवक की छाती पर लात भी मारी। इसके बाद युवक के पिता ने भटगांव थाने में एफआइआर दर्ज कराई। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की गई। शरीर के हर हिस्से में जख्म के निशान हैं। सुरक्षा गार्डों ने बेवजह स्टोर में चोरी का आरोप लगाया। सुरक्षाकर्मी झूठ बोल रहे हैं।
युवक के पिता शेखर जायसवाल ने बताया कि SECL सुरक्षाकर्मियों ने बेटे को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए लिए हैं। सुरक्षाकर्मी धमकी दे रहे थे कि पैसे नहीं देगा तो केस में फंसा देंगे। वहीं पीड़ित शुभम जायसवाल ने बताया कि SECL सुरक्षाकर्मी राजेश शुक्ला और उसके साथी उसे घर से लेकर गए। चोरी का आरोप लगाकर आधे घंटे तक पीटा।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
पहले की बेदम पिटाई फिर लिए पैसे
युवक को बेरहमी से मारते रहे सुरक्षाकर्मी
झूठा इल्जाम लगाकर बहुत मारा
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA