रायपुर में प्रॉपर्टी के विवाद में दूसरी पत्नी ने पति को जिंदा जला दिया

Kanak Durga Jha | Jan 26, 2025, 15:04 IST
second wife burnt her husband alive in a property dispute Raipur
second wife burnt her husband alive in a property dispute Raipur : राजधानी रायपुर में पत्नी ने अपने पति की प्रॉपर्टी के लिए उसे जिंदा जला दिया।

second wife burnt her husband alive in a property dispute Raipur : राजधानी रायपुर में पत्नी ने अपने पति की प्रॉपर्टी के लिए उसे जिंदा जला दिया। उसने पति के सोने के बाद गैस सिलेंडर चालू कर दिया। इसके बाद माचिस से आग लगा दी। खास बात ये है कि यह पूरा कांड व्यक्ति की दूसरी पत्नी ने किया है।



मुजगहन पुलिस के अनुसार एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति जली हुई हालत में भर्ती हुआ है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट जानने के साथ ही पीड़ित शिव कुमार बंजारे (48) निवासी अछोली हीरानगर का मजिस्ट्रेट के सामने बयान लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी रुक्मणी बंजारे और दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी है। दोनों पत्नियां अलग-अलग घर पर रहती है।



ये खबर भी पढ़ें...IAS सौरभ कुमार जमीन आवंटन केस में फंसे ... हाईकोर्ट में मांगी माफी



प्रॉपर्टी के लिए दूसरी पत्नी करती थी विवाद

शिव कुमार के अनुसार उसकी दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी उस पर प्रॉपर्टी अपने नाम करने की लिए दबाव डालती थी। जब वह मना कर देता था तो वह विवाद करती थी। सूरज बाई चाहती थी कि शिव सभी प्रॉपर्टी उसे ही दे। वह उसे पहली पत्नी से मिलने को लेकर भी टोका करती थी। इससे दोनों के बीच विवाद भी होता था।



ये खबर भी पढ़ें...पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे



पत्नियों ने मिलकर पति को जिंदा जलाया

24 जनवरी को शिव अपनी पहली पत्नी रुक्मणी से मिलकर दूसरी पत्नी के घर पहुंचा। तब सूरज बाई उससे पैसों की मांग करने लगी। इसके अलावा दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हुआ। शिवकुमार विवाद के बाद खाना खाकर वहीं सो गया।



रात करीब साढ़े 11 बजे सूरज बाई ने किचन में गैस सिलेंडर का वॉल्व खोल दिया। इससे गैस पूरी तरह घर में भर गई। इसके बाद उसने बाहर से माचिस से आग लगा दी। आग भड़कते ही शिवकुमार चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह जल गया। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर शिव को अस्पताल में भर्ती कराया गया।



ये खबर भी पढ़ें...BJP की पहली लिस्ट आज जारी करने के लिए बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी आए



FAQ

  1. शिव कुमार बंजारे की दूसरी पत्नी ने उस पर हमला क्यों किया?
    शिव कुमार बंजारे की दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी प्रॉपर्टी को अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी। जब शिवकुमार ने इससे इनकार किया, तो दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते सूरज बाई ने उस पर हमला किया।
  2. सूरज बाई ने शिवकुमार को जिंदा जलाने के लिए क्या तरीका अपनाया?
    सूरज बाई ने किचन का गैस सिलेंडर खोलकर गैस को पूरे घर में भर दिया और बाहर से माचिस जलाकर आग लगा दी, जिससे शिवकुमार जल गए।
  3. घटना के समय शिवकुमार की स्थिति क्या थी, और आसपास के लोगों ने क्या किया?
    घटना के समय शिवकुमार सो रहे थे। आग भड़कने के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाकर शिवकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया।


ये खबर भी पढ़ें... पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे



Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • raipur news in hindi
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • cg raipur news