छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों पर बड़ी चोट, 5 गिरफ्तार, दो IED नष्ट

Krishna Kumar Sikander | Jun 23, 2025, 12:48 IST
Security forces deal major blow to Naxalites in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक और कामयाबी हासिल की है। सर्च ऑपरेशन में 5 नक्सलियों को धर दबोचा गया, साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य, वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की गई।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक और कामयाबी हासिल की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में 5 नक्सलियों को धर दबोचा गया, साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य, वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा, दो 5-5 किलोग्राम के IED बम बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।



ये खबर भी पढ़ें... कांकेर नक्सल एनकाउंटर: एक महिला नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी



तीन थाना क्षेत्रों में 5 नक्सली गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें... 25 साल से सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, माओवादी स्कूल में थे टीचर



सुरक्षाबलों ने मद्देड़, गंगालूर और जांगला थाना क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। मद्देड़ में एक नक्सली सहयोगी को विस्फोटक, माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग और साहित्य के साथ पकड़ा गया। गंगालूर और डीआरजी की संयुक्त टीम ने मुतवेंडी क्षेत्र से तीन नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, जांगला में छोटे तुमनार मार्ग पर एक नक्सली को विस्फोटक के साथ हिरासत में लिया गया।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़, कुख्यात नक्सली लीडर गजराला रवि और अरुणा ढेर



नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, IED नष्ट

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली हमले में शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को दूसरे विभागों में भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति



डीआरजी और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) की टीम ने पोंजेर-पेद्दाकोरमा कच्चे मार्ग पर सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा स्टील टिफिन में छिपाए गए दो 5 किलोग्राम के IED बरामद किए। बीडीएस ने दोनों बमों को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया, जिससे नक्सलियों की साजिश को विफल कर दिया गया। यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार बढ़ती मुस्तैदी को दर्शाती है।





thesootr links


• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





छत्तीसगढ़ में नक्सली | छत्तीसगढ़ में नक्सली ढेर | छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों पर बड़ी चोट | छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली गिरफ्तार | दो IED नष्ट | Naxalites in Chhattisgarh | Security forces deal major blow to Naxalites in Chhattisgarh | 5 Naxali arrested | two IEDs destroyed in Chhattisgarh





Tags:
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली
  • Naxalites in Chhattisgarh
  • नक्सली
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली ढेर
  • छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों पर बड़ी चोट
  • छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली गिरफ्तार, दो IED नष्ट
  • Security forces deal major blow to Naxalites in Chhattisgarh
  • 5 Naxali arrested, two IEDs destroyed in Chhattisgarh