नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे सुरक्षा बल के जवान, सुकमा जिले में भारी गोलीबारी

सुकमा जिले में यह मुठभेड़ चल रही है। शुक्रवार सुबह से ही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के कोर एरिया में घुसे हैं।

author-image
Sandeep Kumar
New Update
PIC
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अरुण तिवारी@ RAIPUR.  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षा बलों और नक्सलियों (  Naxalites ) के बीच भारी मुठभेड़ की खबर है। प्रदेश के सुकमा जिले में यह मुठभेड़ चल रही है। शुक्रवार सुबह से ही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के कोर एरिया में घुसे हैं। कई बार रुक रुक कर यहां पर भारी गोलीबारी हुई है। अभी घटना स्थल की सर्चिंग जारी है। छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma ) जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं। 2 से 3 बार रुक-रुक कर गोलीबारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवानों को सूचना मिली थी कि रायगुड़म इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG और कोबरा बटालियन के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जहां जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया।

जवानों ने संभाला मोर्चा 

नक्सलियों के फायर शुरु करने के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और फायरिंग कर नक्सलियों के हमले का जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया और करीब 2 से 3 बार रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। फिलहाल जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 

30 अप्रैल को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए।

30 अप्रैल को नारायणपुर में मारे गए थे 10 नक्सली

30 अप्रैल को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए थे। मौके से AK-47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है, दो के नाम पर संशय है।  DVCM कैडर के दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Naxalites drg Sukma मुठभेड़ कोबरा बटालियन सुरक्षा बलों और नक्सलियों