भिलाई में पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया उपेक्षा का आरोप

The Sootr CG | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
भिलाई में पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया उपेक्षा का आरोप
भिलाई में पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया उपेक्षा का आरोप

भिलाई में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

​BHILAI. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस को बागियों ने परेशान कर रखा हैं। टिकट वितरण के बाज कांग्रेस में नाराज नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भिलाई में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजे इस्तीफे में राजेंद्र अरोरा ने पार्टी पर वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा किए जाने का कारण बताया है।

राजेंद्र के पार्टी छोड़ने से परेशानी में कांग्रेस!

बता दें कि राजेंद्र अरोरा ने 40 साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ली थी और वह 3 बार पार्षद चुनाव जीतकर नगर निगम के सभापति भी रहे हैं। इसके अलावा उनके वार्ड क्रमांक एक को कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता रहा है और अपने वार्ड के मतदाताओं के बीच में काफी दखल भी रखते हैं। राजेंद्र अरोरा के कांग्रेस छोड़ने के बाद वैशाली नगर विधानसभा में कांग्रेस के लिए मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

गुरुमुख सिंग होरा ने नहीं भरा नामाकंन

धमतरी से कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई है। धमतरी विधानसभा की बात करें तो कांग्रेस से दावेदार रहे पूर्व विधायक गुरुमुख सिंग होरा अब नामाकंन दाखिल नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। बता दें कि गुरुमुख सिंग होरा नामांकन दाखिल करने वाले थे। वहीं धमतरी से प्रत्याशी चयन को लेकर पुनर्विचार के संकेत मिल रहे हैं।

निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में बागी नेता

बता दें कांग्रेस ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रत्याशी के नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस में नेताओं में नाराजगी देखी जा रही हैं। कई सीटों से कांग्रेस से दावेदारी पेश करने वाले जिनका नाम काटा गया है वह पार्टी का साथ छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी योजना बना रहे हैं।

कांग्रेस में नहीं थम रहा बगावत का शोर

कई विधानसभा सीटों पर कांग्रेस नेताओं की बगावत नजर आ रही है, मरवाही से गुलाब राज को जेसीसीजे ने टिकट दिया है तो सरायपाली से किस्मत लाल नंद को जेसीसीजे ने अपनी तरफ से उतार दिया है, महासमुंद से रश्मि त्रिभुवन महिलांग भी जेसीसीजे के तरफ से फॉर्म खरीद चुकी हैं, मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल कांग्रेस के खिलाफ खड़े हो गए हैं, लोरमी से सागर सिंह भी कांग्रेस के खिलाफ बिगुल बजा चुके हैं, रायपुर उत्तर से कांग्रेस के अजीत कुकरेजा भी नामांकन खरीद चुके हैं। वहीं धमतरी से गुरूमुख सिंह होरा भी निर्दलीय के रूप में नामांकन खरीद चुके थे, ये सभी कांग्रेस को सीधा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Big blow to Congress in Bhilai
  • Rajendra Arora's resignation from Congress
  • rebellion of leaders in Congress
  • भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका
  • राजेंद्र अरोरा का कांग्रेस से इस्तीफा
  • कांग्रेस में नेताओं की बगावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती