नागिन के टुकड़े बने पत्थर, सर्पदेवी कर रही मन्नतें पूरी... दूसरे राज्यों से भी आ रहे श्रद्धालु

Kanak Durga Jha | Oct 08, 2024, 16:56 IST
Share
Serpent pieces turned stones snake goddess fulfilling wishes the sootr
Serpent pieces turned stones snake goddess fulfilling wishes the sootr

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिलें में स्थित गांव सकरभोगा के लाेगों की अनोखी मान्यता है। गांव के लाेग सांप को सांप खंडिन माता (सर्प देवी) मानकर पूजा करते है।

Sarp Devi Temple In Raigarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिलें में स्थित गांव सकरभोगा के लाेगों की अनोखी मान्यता है। गांव के लाेग सांप को सांप खंडिन माता (सर्प देवी) मानकर पूजा करते है। सर्प देवी की पूजा के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग आते है। सर्प देवी का यह मंदिर छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर बना हुआ है।

सांप के कर दिए 7 टुकड़े

रायगढ़ शहर से करीब 16 किमी की दूर सकरभोगा गांव है। बताया जा रहा है कि यहां सांप को 7 टुकड़ों में काटा गया था, जिससे इसका नाम सांप खंड पड़ा। यहां वर्षों से सर्प देवी के अवतार के रूप में पत्थर की पूजा होती है। मिली जानकारी के मुताबिक, सकरभोगा गांव की निवासी एक यादव महिला हर रोज दही बेचती थी, लेकिन एक सांप रोजाना उसकी मटकी से दही पी जाता था, जिससे नाराज होकर महिला के पति ने उस सांप का सिर काट दिया। उसने उसके सिर के कई टुकड़े कर दिए।

ऐसे पड़ा सांप खंड नाम

ग्रामीणों ने बताया कि सांप के 7 टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। बाद में उन्होंने पत्थर का रूप ले लिया, जिसके बाद इस क्षेत्र का नाम सांप खंड पड़ गया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोग यहां हजारों की संख्या में आते हैं और प्रार्थना करते हैं। सांप खंडिन माता का मंदिर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की समिति ने मिलकर बनवाया है।

जिस सांप को 7 टुकड़ों में काटा गया था, वह आज भी सकरभोगा गांव में अलग-अलग बिखरे पड़े हैं। वह बरसों से चट्टान के रूप में हैं। सभी चट्टान आज भी यहां मौजूद हैं। दोनों राज्यों के लोग यहां पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • सांपखण्डिन माता मंदिर
  • सांपखण्डिन माता मंदिर रायगढ़
  • रायगढ़ में सांपखण्डिन माता मंदिर
  • नागिन के टुकड़े बने पत्थर
  • snake goddess temple in raigarh
  • snake goddess temple in cg
  • snake goddess temple in chhattisgarh
  • Serpent pieces turned stones
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।