Sawan Somvar 2024: सूनी गोद भरता है छत्तीसगढ़ का ये शिव मंदिर, रहस्यों और चमत्कार से भरा है यहां का इतिहास

Marut raj | Aug 05, 2024, 12:19 IST
Share
Shiva temple of Chhattisgarh fills empty lap
Shiva temple of Chhattisgarh fills empty lap

छत्तीसगढ़ का ये मंदिर रहस्यमयी और अत्यंत चमत्कारी है। इस मंदिर में देवो के देव महादेव शिवलिंग रूप में विराजे है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में शिवलिंग की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है।

Sawan Somvar 2024: भगवान भोलेनाथ के तो कई रूप है लेकिन, महादेव के शिवलिंग रूप को विश्व में सबसे अधिक पूजा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार संसार में सबसे सरल विधि की पूजा शिवलिंग की पूजा है। इस रूप में महादेव केवल के बेलपत्र को ही श्रद्धापूर्वक चढ़ाने से खुश हो जाते है। भगवान शिव के महाकालेश्वर, त्रयम्केश्वर, ओम्कारेश्वर के मंदिर में तो कई बार चमत्कार देखने को मिला है। लेकिन, छत्तीसगढ़ के भगवान शिवलिंग के एक मंदिर भी चमत्कारी और रहस्यमयी है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है।

250 साल से भी अधिक पुराना है मंदिर

रायपुर के सरोना गांव में प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करने श्रद्दालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रहती है । 250 साल से भी अधिक पुराने इस पंचमुखी शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा रहता है। यह मंदिर दो तालाबों के बीच में बना हुआ है। दोनों तालाब इस मंदिर की खूबसूरती बढ़ाते हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर के नीचे से तालाब का पानी बहता है। लोग इसे कछुआ वाले शिव मंदिर के नाम से भी जानते हैं। दोनों तालाब में 100 साल से अधिक उम्र के दो कछुओं समेत कई कछुए रहते हैं, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु घंटों तालाब के किनारे खड़े रहते हैं।

मंदिर में होते है चमत्कार

ग्रामीणों के द्वारा यह बताया जाता है कि 14 गांव के मालिक स्व. गुलाब सिंह ठाकुर नि:संतान थे। सरोना गांव के आसपास जंगलों में नागा साधुओं ने डेरा जमाया था। स्व. ठाकुर ने संतान प्राप्ति के लिए कई मन्नत मांगी। इस दौरान उनकी मुलाकात नागा साधुओं से हुई। इस पर साधुओं ने गांव के पास तालाब खुदवाकर शिव मंदिर बनाने की सलाह दी। इस पर तालाब खुदवाकर वहां शिव मंदिर बनवाया गया। इस पर ठाकुर परिवार को दो संतान की प्राप्ति हुई। आज भी इस मंदिर में लोग संतान प्राप्ति की कामना लेकर आते हैं। भोलेनाथ की कृपा नि:संतान लोगों पर बरसती हैं। यहां न सिर्फ छत्तीसगढ़ से बल्कि दूसरे राज्यों से भी लोग संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचते हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • cg news in hindi
  • Sawan
  • cg news update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती