पिता की पीट-पीटकर हत्या, कलयुगी बेटे ने जमीन के विवाद में कर डाला कांड

Harrison Masih | Jun 12, 2025, 14:01 IST
son beated Father to death in a land dispute surajpur chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमदा बस्ती में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमदा बस्ती में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जमीन की बिक्री से मिले पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बेटा वहशी बन बैठा और पिता की जान ले ली।



ये खबर भी पढ़ें... मेघालय मंत्री का बयान- राजा की हत्या प्री-प्लान आर्गेनाइज्ड क्राइम, इसमें सोनम रघुवंशी शामिल



ऐसे उठा विवाद

घटना बीती रात की है। मृतक बेचन सिंह अपने बेटे अहिबरन सिंह के साथ घर पर बैठकर शराब पी रहा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच उस जमीन की बिक्री से मिले पैसों को लेकर कहासुनी हो गई, जो हाल ही में बेची गई थी। शराब के नशे में चूर बेटे अहिबरन ने आपा खो दिया और अपने पिता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।



ये खबर भी पढ़ें... मेघालय DIG का बड़ा खुलासा- सभी ने हत्या कबूली, राज-सोनम ने एक-दूसरे को बताया मास्टरमाइंड



पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सुबह जब पड़ोसियों ने घर से कोई हलचल न होते देखी, तो उन्हें शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब अंदर झांका गया, तो बेचन सिंह लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिला। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना विश्रामपुर थाने को दी।



पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। तब तक बेचन सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे अहिबरन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।



ये खबर भी पढ़ें... राजा की हत्या के बाद इस पोस्ट से SIT के घेरे में आई सोनम, मेघालय पुलिस ने MP पुलिस की तारीफ की



पुलिस जुटी है आगे की जांच में

फिलहाल विश्रामपुर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार, घटना की परिस्थितियाँ और अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जमीन की बिक्री के पैसे को लेकर पहले से कोई विवाद चल रहा था या यह अचानक भड़की झड़प थी।



यह घटना न केवल एक दुखद पारिवारिक अंत का प्रतीक है, बल्कि यह भी बताती है कि शराब और पैसों का लालच मिलकर कैसे एक बेटे को हैवान बना सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... राजा रघुवंशी के हत्यारों को पकड़वाने का श्रेय बहन सृष्टि ने लिया, बोली–रील बनाई तो पकड़ में आए हत्यारे, हो गई ट्रोल



बेटे ने की पिता की हत्या | सूरजपुर में हत्या | son killed his father | murder in land dispute | chattisgarh crime news



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • son killed his father
  • बेटे ने की पिता की हत्या
  • पिता की पीट-पीटकर हत्या
  • सूरजपुर में हत्या
  • murder in land dispute
  • chattisgarh crime news