मेघालय DIG का बड़ा खुलासा- सभी ने हत्या कबूली, राज-सोनम ने एक-दूसरे को बताया मास्टरमाइंड

Sanjay Gupta | Jun 11, 2025, 21:32 IST
Share
Meghalaya DIG revelation-everyone
Meghalaya DIG revelation-everyone

डीआईजी ने कहा कि अभी सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होना कबूल कर लिया है। इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौन, यह अभी कोई मानने को तैयार नहीं है।

MP News: राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी होने के बाद मेघालय DIG डेविस मारक ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सोनम के साथ ही बाकी चारों आरोपियों ने हत्या कबूल कर ली है। डीआईजी ने यह भी बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलर्स विशाल, आनंद, आकाश ने बताया है कि सोनम ने इस हत्या में पूरी मदद की। साथ ही राजा को खाई से नीचे फेंकने में भी मदद की थी।

826f9faa-ddd
826f9faa-ddd


राज और सोनम में मास्टरमाइंड कौन

डीआईजी ने कहा कि अभी सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होना कबूल कर लिया है। लेकिन इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौन, यह अभी कोई मानने को तैयार नहीं है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि राज पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड सोनम को बता रहा है। वही सोनम इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज को बता रही है। सभी आरोपी एक-दूसरे पर ब्लेम गेम खेल रहे हैं। साथ ही खुद को बचाने के लिए इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के घर जाकर मां से मांगी माफी, रोया, कहा राज-सोनम का अफेयर नहीं था

अभी चार में से तीन मोबाइल गायब

डीआईजी ने यह भी कहा कि परिजनों ने बताया है कि राजा के पास दो और सोनम के पास भी दो कुल चार मोबाइल थे। लेकिन हमें केवल एक मोबाइल मिला है और तीन मोबाइल अभी भी गायब है। यह सभी मोबाइल घटना के बाद 23 मई दोपहर दो बजे से ही बंद है।

ये खबर भी पढ़िए...राजा की हत्या के बाद इस पोस्ट से SIT के घेरे में आई सोनम, मेघालय पुलिस ने MP पुलिस की तारीफ की

सभी को आमने-सामने भी करेंगे पूछताछ

डीआईजी ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद साफ होगा कि मास्टरमाइंड कौन है। अभी आगे जाकर सभी को साथ में रखकर भी पूछताछ होगी और अलग-अलग भी की जाएगी। सोनम के भाई गोविंद ने भी इंदौर में बयान दिया है कि सोनम इस कांड में शामिल है। लेकिन वह पूरी प्लानिंग में शामिल नहीं हो सकती है, उसका अकेले का यह पूरा प्लान नहीं हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...राजा रघुवंशी के हत्यारों को पकड़वाने का श्रेय बहन सृष्टि ने लिया, बोली–रील बनाई तो पकड़ में आए हत्यारे, हो गई ट्रोल

जहां घटना हुई वह टूरिस्ट स्पाट तो बंद है

डीआईजी ने यह भी साफ किया है कि कानूनी वाद के चलते घटनास्थल तो टूरिस्ट स्पॉट के रूप में बंद है। यह लोग फिर वहां कैसे गए यह भी जांच का विषय है। क्या सोनम और किलर्स ने पहले ही वहां की रेकी कर ली थी फिर वहां कैसे गए, क्योंकि वह स्पाट तो बंद है। इस पर भी पूछताछ होगी।

ये खबर भी पढ़िए...शादी के बाद भी राजा के साथ पत्नी की तरह नहीं रही सोनम रघुवंशी, पति से कहा ले रखी है मान

सोनम के सूटकेस से केवल मंगलसूत्र, रिंग मिली

पुलिस ने यह भी बताया कि होटल से सोनम का सूटकेस मिला था। लेकिन इस सूटकेस में ज्वेलरी, मोबाइल कुछ नहीं मिला, केवल मंगलसूत्र था और एक रिंग थी। बाकी सोना जो परिजनों ने बताया कि राजा के पास काफी ज्वेलरी थी, वह गायब है। इसकी भी जांच होना है कि इसका कहां उपयोग हुआ और वह कहां पर है।

जितेंद्र रघुवंशी, सोनम का रिश्तेदार

वहीं इस कांड में एक नया किरदार देवास के जितेंद्र रघुवंशी का आ रहा था। इसे लेकर सोनम के भाई गोविंद ने साफ किया है कि वह उनकी मौसी का लड़का है और रिश्ते में भाई लगता है। वह देवास का निवासी है और हमारे यहां गोदाम का काम संभालता है। वह अधिक पढ़ा लिखा नहीं है। उसका हमने फर्म के काम से खाता खुलवाया है, जिसमें हर दिन पांच-सात हजार का भुगतान होता रहता है। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • DIG
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा