SBI की फर्जी ब्रांच पकड़ी , मैनेजर फरार , 5 कर्मचारियों से पूछताछ

Marut raj | Sept 27, 2024, 22:21 IST
Share
State Bank SBI Fake Branch Chattisgarh the sootr
प्रतीकात्मक फोटो।

प्रारंभिक पूछताछ में कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती किया गया था। बैंक की ओर से उन्हें ट्रेनिंग के लिए भी भेजा गया था। ब्रांच के कामकाज के तरीके को देखते हुए ग्रामीणों को हुआ था शक।

SBI Fake Branch Chattisgarh : छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की फर्जी ब्रांच पकड़े जाने का मामला सामने आया है। State Bank Of India की इस फर्जी ब्रांच का संचालन छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्रामीण इलाके में किया जा रहा था। यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव का है।

कामकाज के तरीका देखकर पैदा हुआ शक

जानकारी के अनुसार छपोरा गांव के वैभवी कॉम्प्लेक्स में SBI बैंक की शाखा खोली गई थी। ब्रांच के कामकाज के तरीके को देखते हुए ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। ग्रामीणों ने अपना शक मालखरौदा थाना स्टाफ के सामने जाहिर किया। इस पर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने सक्ती जिले की स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जानकारी ली। वहां से पता चला कि एसबीआई ने फिलहाल छपोरा गांव में कोई ब्रांच नहीं खोली है।

एसबीआई की मुख्य शाखा से पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम छपोरा गांव में फर्जी एसबीआई में पहुंची। पुलिस की छापामार कार्रवाई के बीच कथित बैंक मैनेजर मौके पर से फरार हो गया। हालांकि, बैंक में काम करने वाले 5 कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इंटरव्यू लेकर किया था स्टाफ भर्ती

शुरुआती जांच में कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती किया गया था। बैंक की ओर से उन्हें ट्रेनिंग के लिए भी भेजा गया था। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। एसबीआई की फर्जी ब्रांच कब से संचालित है। इसमें कितने लोगों का खाता खोला गया है, यह सब जांच के बाद पता चल पाएगा। सभी कंप्यूटर सहित कागजात को जब्त किया गया है।

Tags:
  • State Bank of India
  • Vacancy in State Bank of India
  • SBI
  • State Bank Of India SBI Fake Branch Chattisgarh
  • State Bank Of India Fake Branch Chattisgarh
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फर्जी ब्रांच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड