स्टील प्लांट के अधिकारी हुए डिजिटल अरेस्ट, एक झटके में खाता खाली

Kanak Durga Jha | Apr 03, 2025, 09:24 IST
Steel plant officer digital arrested account emptied bhilai the sootr
Digital Arreste Case In Bhilai : डिजिटल अरेस्ट का छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले से एक और मामला सामने आया है। स्टील प्लांट के अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गए।

डिजिटल अरेस्ट का छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले से एक और मामला सामने आया है। स्टील प्लांट के अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने अधिकारी से 49 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके अलावा दूसरे केस में ऐप में रेटिंग बढ़ाने के नाम पर सवा 3 लाख रुपए ठगे गए।



ये खबर भी पढ़िए...5 लाख के इनामी सरेंडर नक्सलियों को ढाई एकड़ जमीन देने आ रहे अमित शाह



कोलकाता से पकड़े गए शातिर

मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों फ्रॉड एक ही गिरोह के सदस्यों ने किया है। डिजिटल अरेस्ट का एक मामला भिलाई नगर और दूसरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। कार्रवाई में पुलिस ने 2 आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं।



साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराते थे

पुलिस ने बताया कि कोलकाता से पकड़े गए दो आरोपी साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट भी उपलब्ध कराते थे। पहले केस में शातिर ने इंद्रप्रकाश कश्यप (50) नाम के व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी ने खुद को ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी बताया। आधार कार्ड का दुरुपयोग आपराधिक कार्य के लिए हुआ है कहकर ठगों ने इंद्रप्रकाश से 49 लाख 1196 रुपए लुट लिए।



ये खबर भी पढ़िए...देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी



दूसरे केस में 3 लाख रुपए की ठगी

इसके साथ ही 10 दिन पहले भिलाई-3 थाने में सवा 3 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया गया था। यह ठगी एप में रेटिंग बढ़ाने के नाम पर हुई थी। इसमें पहले पीड़ित को रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे देने का लालच दिया गया।



रेटिंग करने पर कुछ पैसे भी दिए, फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर दूसरे टास्क दिए गए। अब पैसे देने पर टैक्स की बात कही गई। इसके लिए पीड़ित से पैसे मांगे गए। इस तरह सवा तीन लाख रुपए की ठगी की गई।



ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस की खिसका ग्राउंड,अब जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट लेंगे राहुल गांधी



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में डिजिटल अरेस्ट के दो मामलों में साइबर ठगों ने कितने पैसे ठगे?
    भिलाई जिले में साइबर ठगों ने पहले मामले में एक अधिकारी से 49 लाख रुपए और दूसरे मामले में एप रेटिंग बढ़ाने के नाम पर सवा 3 लाख रुपए ठगे।
  2. पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में क्या कार्रवाई की है?
    पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामलों में दो आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं और साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराते थे।
  3. दूसरे मामले में ठगी का तरीका क्या था और ठगी में कितने पैसे लिए गए?
    दूसरे मामले में ठगी एप की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर की गई थी। पीड़ित को रेटिंग करने पर पैसे दिए गए और फिर ज्यादा कमाई का लालच देकर दूसरे टास्क दिए गए। इसके बाद पैसे देने पर टैक्स की बात कही गई और अंत में सवा 3 लाख रुपए की ठगी की गई।

ये खबर भी पढ़िए...लुट गया श्री शिवम... बुर्का पहनकर उड़ा ले गया 30 लाख रुपए



chhattisgarh cyber crime news | chhattisgarh cyber crime | CG Cyber Crime news | CG Cyber Crime | Cyber crime | Cyber Crime In Chhattisgarh | cyber crime Chhattisgarh | दुर्ग-भिलाई समाचार | दुर्ग-भिलाई न्यूज



Tags:
  • Cyber ​​crime
  • भिलाई
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • दुर्ग-भिलाई समाचार
  • cyber crime Chhattisgarh
  • chhattisgarh cyber crime
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
  • Cyber Crime In Chhattisgarh
  • डिजिटल अरेस्ट