चलती कार में स्टंटबाजी... लड़कों के साथ लड़कियां भी आईं नजर, वीडियो वायरल

Kanak Durga Jha | Aug 10, 2024, 18:02 IST
Share
stunts in car Girls seen along with boys in bilaspur
stunts in car Girls seen along with boys in bilaspur

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार सवार लड़के-लड़कियों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लड़के-लड़कियां कार की खिड़की में लटककर स्टंटबाजी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कार में सवार होकर लड़के-लड़कियों का स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। युवक-युवतियां कार की खिड़की में लटककर स्टंटबाजी कर रहे हैं। वहीं युवक और युवती सन रूफ खोलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मेन रोड पर एक काले रंग की कार फर्राटे मारते हुए जगमल चौक तरफ जा रही थी, जिसमें लटककर स्टंटबाजी की गई है।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

ट्रैफिक नियमों को दरिकनार कर युवक-युवतियां कार में स्टंटबाजी करते नजर आए। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे स्थानीय युवकों ने इस मंजर को फोन में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो में युवक-युवतियां मस्ती करते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि कार में सायरन भी लगा हुआ था। हालांकि, कार सवार सायरन नहीं बजा रहे थे।

जल्द होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल एसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने कहा कि - कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। उन्हें नोटिस जारी कर ट्रैफिक रुल्स के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, सड़कों में जगह-जगह और चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह सीसीटीवी कैमरा ट्रैफिक नियमों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। जिससे शहर में होने वाले आपराधिक गतिविधियों के साथ ही ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ के खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • Bilaspur News
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती