सुकमा में 64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर माओवादियों ने किया सरेंडर

Harrison Masih | Jan 07, 2026, 14:32 IST
26-naxalites-surrender
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को 64 लाख रूपए के इनामी 26 हार्डकोर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 7 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

Sukma. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को कुल 26 हार्डकोर माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 64 लाख रूपए का इनाम घोषित था। इनमें 7 महिला माओवादी भी शामिल हैं।



सभी नक्सलियों ने जिला पुलिस और प्रशासन के समक्ष सरेंडर किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



माड़ डिवीजन, PLGA और AOB क्षेत्र में थे सक्रिय

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित सभी नक्सली PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन, AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। ये नक्सली सुकमा, माड़ क्षेत्र और सीमावर्ती ओडिशा में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।



बड़े कैडर के नक्सली शामिल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में संगठन के कई बड़े कैडर शामिल हैं—



  • CYPCM – 01
  • PPCM – 04
  • ACM – 03
  • पार्टी मेंबर – 18

ये सभी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय थे और सुरक्षाबलों पर हमलों, IED ब्लास्ट, लेवी वसूली और अन्य हिंसक वारदातों में शामिल रहे हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



Sukma Naxal Surrender: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल



सुकमा नक्सल सरेंडर: सुकमा में 33 लाख के इनामी 20 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल



5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर

सुकमा में 64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर माओवादियों ने सरेंडर किया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में 7 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

सभी नक्सली PLGA, माड़ डिवीजन और AOB क्षेत्र में सक्रिय थे।

सुकमा, माड़ और ओडिशा की कई वारदातों में रहे शामिल।

सरेंडर नक्सलियों को पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।





7 महिला माओवादियों का आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिला माओवादी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं माओवादी संगठन की विभिन्न गतिविधियों में शामिल थीं और PLGA के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट से लेकर हथियारों के संचालन तक की जिम्मेदारी निभा रही थीं।



ये खबरें भी पढ़ें...



Kondagaon Naxal Surrender: 1 लाख के इनामी नक्सली ने डाले हथियार, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल



CG Naxal News : दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर



शासन की पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा। इसके तहत आर्थिक सहायता, आवास, स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण, समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।



बचे माओवादियों से सरेंडर की अपील

एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि लगातार अभियान और विकास कार्यों के कारण माओवादी संगठन कमजोर हो रहा है। उन्होंने अभी भी जंगलों में सक्रिय माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर सरेंडर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।



यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर समाचार प्रकाशित किया गया है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे अपडेट किया जाएगा।



Tags:
  • Sukma
  • CG Naxal News
  • सुकमा नक्सल सरेंडर
  • Sukma Naxal surrender
  • Naxal surrender