छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने नाम किए आगे
Deeksha Nandini Mehra | Jul 31, 2024, 14:20 IST
cg news
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दो अधिवक्ताओं के नाम आगे किए है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी इस पर सहमति जताई है।
Chhattisgarh High Court will get Two New Judges : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द ही दो नए जज मिलने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दो अधिवक्ताओं बिभु दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद के नाम आगे किए है। हाईकोर्ट की रेकमेंडेशन के बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने एडवोकेट एके प्रसाद और बीडी गुरू समेत दो नाम को फाइनल किया है।
कॉलेजियम ने प्रस्ताव में कहा उम्मीदवार की आयु और बार में उसकी स्थिति सहित सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए, कॉलेजियम का विचार है कि उम्मीदवार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उपयुक्त है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने सिफारिश पर सहमति जताई थी।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से अनुशंसा की है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के 22 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां 22 जजों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। हाईकोर्ट में अब तक जजों की संख्या 20 भी नहीं पहुंची है। चार साल पहले यहां जजों की संख्या 16 थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कुल 15 न्यायाधीश हैं, जिनमें मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं। दो नए जजों की नियुक्ति के बाद ये संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी।
न्याय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अधिवक्ता बिभू दत्ता गुरु ने उच्च न्यायालय ( High Court ) में कई मामलों में प्रतिनिधित्व किया है, जिनका विवरण 54 रिपोर्टेड जजमेंट्स में है। तो वहीं अधिवक्ता अमितेंद्र किशोर प्रसाद के पास काफी प्रैक्टिस है। इसका विवरण 110 रिपोर्टेड जजमेंट्स में मिलता है।
कॉलेजियम ने अधिवक्ता बिभू दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद की व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की सिफारिश की है। उनकी आपसी वरिष्ठता मौजूदा प्रथा के अनुसार तय की जाएगी।
कॉलेजियम ने प्रस्ताव में कहा उम्मीदवार की आयु और बार में उसकी स्थिति सहित सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए, कॉलेजियम का विचार है कि उम्मीदवार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उपयुक्त है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने सिफारिश पर सहमति जताई थी।
नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा
चार साल पहले 16 थी जजों की संख्या
बिभू दत्ता गुरु दे चुके कई जजमेंट्स
कॉलेजियम ने अधिवक्ता बिभू दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद की व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की सिफारिश की है। उनकी आपसी वरिष्ठता मौजूदा प्रथा के अनुसार तय की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लि
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar