सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 24 से अधिक जवान घायल
Harrison Masih | Jul 24, 2026, 13:37 IST
सूरजपुर में पुलिस पर हमला 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें डीएसपी राजेश जोशी सहित 24 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
पथराव में कई पुलिसकर्मियों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हालात को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
SECL की जमीन को लेकर था पुराना विवाद
उनकी मांग है कि उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाए। इसी मांग को लेकर इलाके में पहले से तनाव बना हुआ था।
सूरजपुर में पुलिस पर हमला
सर्वे टीम को बंधक बना लिया था ग्रामीणों ने
प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने धरमपुर पहुंची। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।
जंतर मंतर के बाद पूरा देश सुलग रहा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोयला खदान के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष। pic.twitter.com/THMgwB7wex
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) July 24, 2026
अचानक शुरू हुआ पथराव
इस अचानक हुए पथराव में DSP राजेश जोशी सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों के सिर और शरीर पर चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूरजपुर पुलिस पर हमला
इलाके में तैनात किया गया भारी पुलिस बल
मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस का बयान, कानूनी कार्रवाई जारी
उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इलाके में पुलिस बल तैनात है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
FAQ
- सूरजपुर में
पुलिस पर पथराव क्यों हुआ?
सूरजपुर के मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में SECL की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। - सूरजपुर भूमि विवाद क्या है?
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केवल मुआवजा नहीं चाहिए, बल्कि अधिग्रहित जमीन के बदले जमीन दी जाए। इसी मांग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
गरियाबंद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, शराब कारोबारियों ने लाठी-डंडों से पीटा
पुलिस से मारपीट: अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस टीम पर त्रिशूल से हमला, टीआई की ऊंगलियां फैक्टर
Attack on police: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari