विवाह के बंधन में बंधे बंदूक छोड़ने वाले नक्सली, शादी में शामिल हुए CM

Arun Tiwari | Jan 15, 2025, 14:03 IST
Surrendered Naxalites got married the sootr
Surrendered Naxalites got married : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के घने जंगलों में माओवादी हिंसा की जगह अब प्रेम और विश्वास की नई इबारत लिखी जा रही है।

Surrendered Naxalites got married : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के घने जंगलों में माओवादी हिंसा की जगह अब प्रेम और विश्वास की नई इबारत लिखी जा रही है। माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ने वाले महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा विवाह बंधन में बंध गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस शादी में शामिल होकर दोनों जोड़ों को बधाई दी। यह कहानी सुकमा जिले की बदलती तस्वीर है, जहां कभी बन्दूकें गूंजती थी, अब वहां शहनाईयां गूंज रही है।



शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया



7 महीने पहले किया था सरेंडर

लगभग सात माह पहले नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले मौसम महेश और हेमला, मड़कम पाण्डू और रव्वा भीमे ने जिला प्रशासन सुकमा से आग्रह किया था कि वह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंधकर नये जीवन की शुरूआत करना चाहते हैं।



नोटशीट पर मंत्री की टीप फिर भी 6 महीने में नहीं मिला अफसरों को प्रमोशन



जिला प्रशासन ने उन चारों को भरोसा दिलाया था कि मुख्मयंत्री साय का जब भी सुकमा में आना होगा, उस दिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत उनका विवाह विधिविधान से सम्पन्न कराया जाएगा। 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के सुकमा दौरे के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम में इन चारों आत्मसमर्पितों का विधि-विधान से विवाह मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।



मिसेज यूनिवर्स बनी छत्तीसगढ़ की सुजैन, 121 देश की सुंदरियों को पछाड़ा




लंबे समय तक नक्सली संगठन में शामिल


गगनपल्ली गांव के रहने वाले मौसम महेश और डुब्बामरका की रहने वाली हेमला मुन्नी तथा कन्हाईपाड़ निवासी मड़कम पाण्डू और सल्लातोंग की रव्वा भीमे ये चारों पहले नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे।इन चारों ने जून 2024 में नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया था। मौसम महेश लगभग बारह साल तक नक्सल संगठन से जुड़े रहे। मड़कम पाण्डू और हेमला मुन्नी 9 साल तक तथा रव्वा भीमे 6 साल तक नक्सल संगठन और उसकी गतिविधियों से जुड़ी रहीं।



पांच बैंकों की ब्रांच सील , एक रिकवरी एजेंट को भेजा जेल, 6 पर FIR



Tags:
  • बस्तर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ नक्सली
  • छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर
  • Chhattisgarh Naxal
  • बस्तर न्यूज इन हिंदी
  • bastar naxal news
  • Chhattisgarh Naxal affected people
  • Chhattisgarh Bastar Naxal victims
  • छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सल पीड़ित