शिक्षक पात्रता परीक्षा व्यापमं फिर से लेगा, 20 जुलाई को होगा पेपर

Marut raj | Jul 10, 2024, 23:35 IST
Share
Teacher Eligibility Test Vyapam Chhattisgarh द सूत्र
Teacher Eligibility Test Vyapam Chhattisgarh द सूत्र

ऐसे परीक्षार्थी, जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका (ओएमआर ) को निरस्त माना जाएगा। इनका रिजल्ट 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।

रायपुर. व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ यानी व्यापमं की ओर से शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। इसका पेपर 20 जुलाई को होगा। इससे पहले 23 जून को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि, व्यापमं की ओर 20 जुलाई को यह परीक्षा सेंटर विशेष के लिए ही आयोजित की जा रही है।

इसलिए लेना पड़ रही फिर से परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा, धमतरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें दूसरी पाली में उत्तर पुस्तिका देरी से वितरित की गई थी। इसकी वजह से परीक्षार्थियों को कम समय मिल सका था। परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए व्यापमं द्वारा फिर से परीक्षा के लिए विकल्प देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 20 जुलाई को महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा में उपस्थित 288 परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पुरानी ओएमआर निरस्त

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के लॉगिन में प्रवेश पत्र 15 जुलाई से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही ऐसे परीक्षार्थी, जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका (ओएमआर) को निरस्त माना जाएगा। इनका रिजल्ट 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। इसके अलावा जो परीक्षार्थी फिर से परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।

Tags:
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024
  • Teacher Eligibility Test 2024
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

By Sumit Kumar

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Dhiman

अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई