मौसम विभाग ने चौकाया,46 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, हीटवेव का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने एक बार फिर से चौका दिया है। भविष्यवाणी के बाद मौसम विभाग ने बताया कि 42 - 44 डिग्री से अब तापमान सीधे 46 डिग्री तक चढ़ने वाला है। इसे लेकर लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है।इसका ज्यादा असर रायपुर, बिलासपुर संभाग में है।
ये खबर भी पढ़िए...पहलगाम आतंकी हमला : कारोबारी का अंतिम संस्कार, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग
लू का यलो अलर्ट जारी
गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 42 से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यहां दिन का पारा 43.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। बिलासपुर बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचाव के साथ ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।
ये खबर भी पढ़िए...अफसर के 2 नवजात बच्चों की जान खतरे में, एयर एंबुलेंस से ले गए हैदराबाद
रायपुर में पारा 43 डिग्री के पार
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को पारा 43.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा है। माना एयरपोर्ट इलाके में भी अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री रहा।। तेज गर्मी के चलते राजधानी के लोग परेशान हैं। वहीं शाम के वक्त भी गर्म हवाएं चलती रही।
ये खबर भी पढ़िए...यहां तो गजब ही हो गया..कार्रवाई करने गई पुलिस को ही डेढ़ घंटे रखा बंधक
FAQ
- छत्तीसगढ़ में किन जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है?
लू का यलो अलर्ट मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों के लिए जारी किया गया है, जिनमें रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग प्रमुख हैं। - रायपुर में तापमान कितना दर्ज किया गया और यह सामान्य से कितना अधिक है?
रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा है। - मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए क्या सलाह दी है?
मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचने और अत्यधिक गर्मी के दौरान घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
heatwave warning | हीटवेव की चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | heatwave | हीटवेव | छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट | Chhattisgarh heatwave alert
ये खबर भी पढ़िए...इस प्राचीन गुफा में मिले शैलचित्र, नदी किनारे मिले औजार और हथियार