अब अफसर का घर भी नहीं सुरक्षित... डिप्टी कलेक्टर के आवास में चोरों का धावा

Harrison Masih | Jun 13, 2025, 12:43 IST
Theft in Deputy Collector residence ambikapur chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। शातिर चोरों ने इस बार जिले की अफसर कॉलोनी में स्थित डिप्टी कलेक्टर के शासकीय आवास को निशाना बनाया है।

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। शातिर चोरों ने इस बार जिले की अफसर कॉलोनी में स्थित डिप्टी कलेक्टर के शासकीय आवास को निशाना बनाया है। यह चोरी डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खाण्डे के सरकारी आवास में हुई, जो गांधी चौक स्थित एफ-2 अफसर कॉलोनी में एसपी बंगले के सामने स्थित है।



ये खबर भी पढ़ें... कांस्टेबल बना चोरों का सरगना: घर बनवाने के लिए रचा चोरी का जाल, सेवा से बर्खास्त



छुट्टी पर गए थे अधिकारी, खाली मकान में घुसे चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खाण्डे 6 जून की रात करीब 11 बजे अपने सरकारी आवास को ताला लगाकर अपने गृहग्राम गए थे। जब वे 11 जून को वापस लौटे तो देखा कि उनके आवास का पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।



ये खबर भी पढ़ें... GST रेड में 26 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, रायपुर का लोहा कारोबारी गिरफ्तार



कीमती सामान पर हाथ साफ

चोरों ने घर में रखी एक एलईडी टीवी, तीन पर्स, एक ट्रिमर, दो बल्ब, ब्लूटूथ कनेक्टेड डिवाइस और वॉश बेसिन के दो नल चुरा लिए हैं। घटना के बाद डिप्टी कलेक्टर ने तुरंत गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 305(ए), 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है।



कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर पुलिस लगातार गश्त और निगरानी का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर अफसर कॉलोनी जैसी संवेदनशील जगह में चोरी की घटना प्रशासन की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाती है।



ये खबर भी पढ़ें... टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही, सील की यूनिट



पुलिस जांच जारी

गांधीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



यह घटना दर्शाती है कि अब शातिर चोर सिर्फ आम नागरिकों को ही नहीं बल्कि उच्च पदस्थ अधिकारियों के आवासों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता गहराती जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ी कार के लसूड़िया पुलिस थाने से ही चोरी हो गए टायर, बाद में लिखी FIR



डिप्टी कलेक्टर के आवास में चोरी | अंबिकापुर चोरी केस | अधिकारी के घर में सेंध | Ambikapur Deputy Collector | chattisgarh | Sarguja News



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Sarguja News
  • chattisgarh
  • डिप्टी कलेक्टर के आवास में चोरी
  • अंबिकापुर चोरी केस
  • अधिकारी के घर में सेंध
  • Ambikapur Deputy Collector