छत्तीसगढ़ के इस शख्स ने प्रधानमंत्री मोदी से 12 दिन के लिए मांगा शिक्षा मंत्री का पद

Krishna Kumar Sikander | May 26, 2025, 18:33 IST
This person from Chhattisgarh asked PM Modi for the post of Education Minister for 12 days the sootr
छत्तीसगढ़ के रायपुर के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के तुलसी नेवरा गांव के निवासी सोनचंद जलक्षत्री ने प्रधानमंत्री से एक अनूठी गुहार लगाई है। उन्होंने खुद को 12 दिनों के लिए देश का शिक्षा मंत्री नियुक्त करने की मांग की है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव ला सकें।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के तुलसी नेवरा गांव के निवासी सोनचंद जलक्षत्री ने प्रधानमंत्री से एक अनूठी गुहार लगाई है। उन्होंने खुद को 12 दिनों के लिए देश का शिक्षा मंत्री नियुक्त करने की मांग की है, ताकि वे भारत की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला सकें।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज... 200 सीटें बढ़ेंगी



राजस्व मंत्री को सौंपा अपना आवेदन

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में बनेगा भारत का प्रमुख AI सेंटर... 600 करोड़ होंगे खर्च



सोनचंद ने अपना आवेदन राज्य के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को सौंपा और इसकी एक प्रति राष्ट्रपति को भी भेजी। उनका कहना है कि स्वतंत्र भारत के 77 वर्षों में शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। 35 साल के शोध और विकास के अनुभव के साथ सोनचंद का दावा है कि वे महज 12 दिन, यानी 96 घंटे (प्रतिदिन 8 घंटे) में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... रूस-यूक्रेन संकट से छत्तीसगढ़ में डीएपी खाद की किल्लत



केंद्रीय विद्यालयों का दिया हवाला

ये खबर भी पढ़ें... पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू



उनका कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उनकी तकनीक शिक्षा में सुधार का "ट्रेलर" तैयार कर सकती है। सोनचंद ने फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे 2-4 साल की जिंदगी को 3 घंटे की फिल्म में समेटा जाता है, वैसे ही उनकी तकनीक को कुछ घंटों में लागू किया जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय विद्यालयों का हवाला दिया, जहां शिक्षकों को सालाना 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य है। उनके मुताबिक, 96 घंटे का समय शिक्षा व्यवस्था को नया रूप देने के लिए पर्याप्त है।



person | pm modi | education minister | प्रधानमंत्री मोदी



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • education minister
  • post
  • person
  • pm modi
  • शिक्षा मंत्री