छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज... 200 सीटें बढ़ेंगी
Kanak Durga Jha | May 26, 2025, 14:40 IST
4 new medical colleges open Chhattisgarh 200 seats increase
छत्तीसगढ़ में चार नए मेडिकल कॉलेज जांजगीर चांपा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
छत्तीसगढ़ में चार नए मेडिकल कॉलेज जांजगीर चांपा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सबकुछ सही समय पर हुआ तो कुछ वर्षों में इनमें पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। दरअसल, शासन ने मेडिकल कॉलेजों की चार नई बिल्डिंग के लिए 1 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया अगले माह जून में पूरी होने की संभावना है। नए कॉलेजों के जरिए प्रदेश में एमबीबीएस की 200 से अधिक सीटें भी बढ़ेगी।
ये खबर भी पढ़िए...नाबालिगों के नाम पर करोड़ों का खेल... रायपुर भूमि घोटाले का खुलासा
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की सरकारी निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी इन इमारतों का निर्माण करवाएगी। जून के महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 24 महीने में नई बिल्डिंग बनकर तैयार होने की संभावना है। डीएमई यूएस पैकरा के मुताबिक नए कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो, इसके लिए सभी तरह की प्रक्रियाएं की जा रही है। जांजगीर चांपा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नए कॉलेजों के लिए मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। प्रदेश में अभी 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें 21 सौ सीटें हैं। नए कॉलेजों के खुलने से प्रदेश में मेडिकल कोर्स की सीटें बढ़ेंगी। इससे स्टूडेंट्स को भी फायदा मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी
चार नए मेडिकल कॉलेजों की बिल्डिंग का निर्माण 60 हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्र में होगा। इसमें लेक्चर हॉल, अकादमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस, कॉमन हॉल, छात्र छात्राओं के होस्टल, इनडोर स्पोर्टस, बैंक, पोस्टऑफिस, शॉपिंग आर्केड, सेंट्रल डाइनिंग किचन, डी, ई और एफ कैटेगरी में स्टॉफ की बिल्डिंग, गेस्ट हाउस, डायरेक्टर रेसिडेंस जैसी सुविधाएं होंगी। इसमें आउटरडोर स्पोर्टस ग्राउंड जैसी सुविधाएं भी होंगी।
ये खबर भी पढ़िए...केमिकल प्रोडक्शन में अब धांधली... एक ही पते पर कई फैक्ट्रियां
MEDICAL COLLEGE | admission in medical college | admission in new medical colleges | Chhattisgarh medical colleges | CG medical colleges | CG News | cg news update | cg news today
ये खबर भी पढ़िए...नाबालिगों के नाम पर करोड़ों का खेल... रायपुर भूमि घोटाले का खुलासा
सीटें बढ़ने से स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा
ये खबर भी पढ़िए...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी
नए मेडिकल कॉलेजों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
ये खबर भी पढ़िए...केमिकल प्रोडक्शन में अब धांधली... एक ही पते पर कई फैक्ट्रियां
FAQ
- छत्तीसगढ़ में किन चार स्थानों पर नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है?
छत्तीसगढ़ में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण जांजगीर-चांपा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में किया जा रहा है। - इन नए मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश के मेडिकल छात्रों को क्या लाभ मिलेगा?
नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश में एमबीबीएस की 200 से अधिक सीटें बढ़ेंगी, जिससे अधिक छात्रों को मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे मेडिकल क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा भी घटेगी और छात्रों को अपने राज्य में ही शिक्षा प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। - इन मेडिकल कॉलेजों में कौन-कौन सी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी?
इन कॉलेजों में लेक्चर हॉल, अकादमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, छात्र-छात्राओं के होस्टल, इनडोर और आउटडोर खेल मैदान, बैंक, पोस्टऑफिस, शॉपिंग आर्केड, सेंट्रल डाइनिंग किचन, स्टाफ क्वार्टर, गेस्ट हाउस और डायरेक्टर रेसिडेंस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
MEDICAL COLLEGE | admission in medical college | admission in new medical colleges | Chhattisgarh medical colleges | CG medical colleges | CG News | cg news update | cg news today
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari