पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Harrison Masih | May 26, 2025, 16:47 IST
Online application Post Matric Scholarship chattisgarh the sootr
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह संपूर्ण प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन के पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in पर की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, एक की प्रेमिका ने की खुदकुशी, दूसरे ने भेजे अश्लील मैसेज
नवीनीकरण (पुराने छात्र) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्रमशः 31 मई, 31 अगस्त और 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं नवीन विद्यार्थियों (नए छात्र) के लिए आवेदन 31 अगस्त, 30 सितम्बर और 30 नवम्बर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
निर्धारित तिथि के पश्चात न केवल पोर्टल बंद कर दिया जाएगा, बल्कि ड्राफ्ट प्रपोजल और स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी समाप्त हो जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा का पालन न करने पर यदि कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी।
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकारों से मारपीट करने वाले बाउंसरों का सिर मुंडवाकर निकाला गया जुलूस
छात्रवृत्ति का भुगतान PFMS प्रणाली के तहत सीधे विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खातों में किया जाएगा। भुगतान आवेदन के 7 कार्य दिवस के भीतर जारी किया जाएगा। विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बैंक खाते सक्रिय हों और आधार से जुड़े हों।
जिले के सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक संस्थान और आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो पात्रता रखते हैं, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पालक की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आय सीमा 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष है।
आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की परीक्षा का अंक पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति योजना के लिए सभी पात्र विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे संबंधित निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
इस वर्ष से नवीन संस्था प्रमुखों और छात्रवृत्ति प्रभारियों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग द्वारा सभी संस्थाओं को समयसीमा में कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
Online Application | Post Matric Scholarship | chattisgarh | क्या है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, एक की प्रेमिका ने की खुदकुशी, दूसरे ने भेजे अश्लील मैसेज
नवीनीकरण और नए आवेदन की तिथि
समय सीमा के बाद पोर्टल होगा बंद
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकारों से मारपीट करने वाले बाउंसरों का सिर मुंडवाकर निकाला गया जुलूस
भुगतान सीधे बैंक खाते में
ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
ये खबर भी पढ़ें... आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेगा पक्का घर
पात्रता की शर्तें
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आय सीमा 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष है।
आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की परीक्षा का अंक पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
एनएसपी पोर्टल पर ओटीआर अनिवार्य
संस्था प्रमुखों का बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
Online Application | Post Matric Scholarship | chattisgarh | क्या है पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप | छत्तीसगढ़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari