इंजीनियरिंग से स्टूडेंट्स का हटा इंटरेस्ट... ! तीन चरणों की काउंसिलिंग पूरी, हजारों सीटें खाली
Kanak Durga Jha | Published:
Three phases engineering counseling completed thousands seats vacant
Chhattisgarh Engineering College Admission : छत्तीसगढ़ के बीटेक कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हो चुकी है, लेकिन बड़ी संख्या में सीटें अभी भी खाली हैं।
छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक एडमिशन के लिए तीन चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान लगभग 58% सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। अब भी हजारों सीटें खाली हैं, जिसे भरने के लिए राज्य सरकार चौथे राउंड की काउंसिलिंग आयोजित करने की तैयारी में है।
राज्य में इंजीनियरिंग कोर्स की कुल सीटें लगभग 11,116 हैं, जिनमें से तीन चरणों की काउंसिलिंग के बाद 5,751 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। जीईसी रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में सभी सीटें भर गईं, लेकिन नए खुले सीजीआईटी कॉलेजों — जैसे जशपुर, कबीरधाम और रायगढ़ — में प्रवेश बहुत कम हुए हैं। उदाहरण के लिए, जशपुर के सीजीआईटी में 180 में से सिर्फ 10 छात्रों ने दाखिला लिया, जबकि कबीरधाम में 45 और रामगढ़ में 67 सीटें भरी गईं।
AICTE के निर्देशों के अनुसार, राज्य में तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी वजह से विभाग चौथे और अंतिम राउंड की योजना बना रहा है, ताकि शेष सीटें भी भरी जा सकें और संस्थानों की क्षमता का पूर्ण उपयोग हो सके।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
नए कॉलेजों की सीटें खाली
निजी कॉलेजों की सीटें भी खाली निजी कॉलेजों की बात करें तो कुछेक को छोड़कर अधिकांश में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। तकनीकी शिक्षा संचालनालय जल्द ही चौथे चरण की काउंसिलिंग की घोषणा कर सकता है, जो इसी सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। इसी तरह, राज्य के 51 पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी कुल 7,000 सीटें हैं, जिनमें से तीन राउंड के बाद सिर्फ 3,365 में ही एडमिशन हुआ है। पॉलिटेक्निक के लिए भी चौथी काउंसिलिंग होगी।
छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एडमिशन अपडेट 202458% सीटें ही भर सकीं तीन राउंड मेंराज्य में बीटेक की कुल 11,116 सीटें हैं। इनमें से केवल 5,751 सीटों पर ही अब तक प्रवेश हुआ है। इस बार भी कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं। जीईसी कॉलेजों की सभी सीटें फुल जीईसी रायपुर (294 सीट) और बिलासपुर (273 सीट) में सभी सीटें भर गई हैं, जिससे इन कॉलेजों की विश्वसनीयता और लोकप्रियता स्पष्ट होती है। सीजीआईटी कॉलेजों में छात्रों का कम रुझान नए शुरू हुए सीजीआईटी कॉलेज जैसे जशपुर, कबीरधाम और रामगढ़ में कम एडमिशन हुए हैं। जशपुर में 180 में से सिर्फ 10, कबीरधाम में 45 और रामगढ़ में 67 सीटें ही भरी गईं। |
AICTE के निर्देशों के अनुसार, राज्य में तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी वजह से विभाग चौथे और अंतिम राउंड की योजना बना रहा है, ताकि शेष सीटें भी भरी जा सकें और संस्थानों की क्षमता का पूर्ण उपयोग हो सके।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में बीटेक की कुल कितनी सीटें हैं?
राज्य में बीटेक के लिए कुल 11,116 सीटें उपलब्ध हैं। - अब तक कितनी सीटों पर एडमिशन हो चुका है?
तीन राउंड की काउंसिलिंग में 5,751 सीटें भरी गई हैं। - चौथे राउंड की काउंसिलिंग कब शुरू होगी?
तकनीकी शिक्षा संचालनालय इसी हफ्ते चौथे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। - पॉलिटेक्निक कॉलेजों की वर्तमान स्थिति क्या है?
7,000 सीटों में से केवल 3,365 सीटों पर ही एडमिशन हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari