BJP शासित इस राज्य में OBC आरक्षण खत्म, आदिवासियों का बचा, जिपं चुनाव
Chhattisgarh Panchayat Election OBC Reservation : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य के सभी 33 जिलों में चुने जाने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की सूची सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। इसमें खास बात ये है कि राज्य के किसी भी जिले में ओबीसी के लिए अध्यक्ष पद की कोई भी सीट आरक्षित नहीं है।
मुस्लिम युवक आदिवासी लड़कियों को जिस्म के बाजार में बेच रहे..बड़ा संकट
अनुसूचित जनजातियों के लिए 16 सीट
आरक्षण सूची के अनुसार 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। वहीं 8 जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके साथ ही 2 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे।
बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान ने काटी गायें!,2 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार
वहीं, 2 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह 6 जिला पंचायतों में अध्यक्ष का पद अनारक्षित होगा और 7 जिला पंचायतों में अध्यक्ष महिला अनारक्षित होगा।
तातापानी में आग लगाएंगी अक्षरा सिंह ... महोत्सव के आखिरी दिन होगा जलवा
ED में फंसीं तमन्ना भाटिया क्रिस गेल के मैच में करेंगीं...आज की रात
देखें लिस्ट...
FAQ
- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति क्या है ?
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी की गई है। इसमें राज्य के किसी भी जिले में ओबीसी के लिए अध्यक्ष पद की कोई सीट आरक्षित नहीं है। - अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित की गई हैं ?
आरक्षण सूची के अनुसार, 8 जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के लिए और 8 पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, 2 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति और 2 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। - अनारक्षित और महिला अनारक्षित सीटों की स्थिति क्या है ?
आरक्षण सूची के अनुसार, 6 जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित हैं, जबकि 7 जिला पंचायतों में अध्यक्ष महिला अनारक्षित होंगे।