/sootr/media/media_files/2024/10/28/EnsF7MB2Ek7WPFOFlFSd.jpg)
RAIPUR. विष्णु सरकार अब निकाय चुनाव की तैयारियों में लग गई है। सरकार अब निकायों में चुनावी जमावट करने लगी है। साय सरकार ने 22 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया। इनमें 9 नगर निगम के कमिश्नर भी शामिल हैं। सरकार ने 9 नगर निगमों में नए आयुक्तों की पोस्टिंग की है। इसके अलावा बलौदा बाजार, कवर्धा और गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर और अपर कलेक्टर भी बदल दिए हैं।
देखें लिस्ट...
इनको मिली ये जिम्मेदारी
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष पांडे को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं देवनारायण कश्यप को आयुक्त अंबिकापुर बनाया गया है। सुमित अग्रवाल को आयुक्त नगर निगम दुर्ग बनाया गया है। राजीव कुमार पाण्डेय को आयुक्त नगर निगम भिलाई बनाया गया है। बृजेश सिंह क्षत्रिय को आयुक्त नगर निगम रायगढ़ बनाया गया है। प्रिया गोयल को धमतरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं युगल किशोर को बिरगांव नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अतुल विश्वकर्मा को राजनांदगांव निगम आयुक्त बनाया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक