छत्तीसगढ़ में पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, सुरक्षा में भी इन्हीं को किया तैनात, नक्सली गांव में पहली बार मतदान
BP Shrivastava | Nov 07, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, सुरक्षा में भी इन्हीं को किया तैनात, नक्सली गांव में पहली बार मतदान
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान मंगलवार, 7 नवंबर को हुआ। इस दौरान कांकेर का रेनबो मतदान केंद्र चर्चा में रहा। यहां पहली बार ट्रांसजेंडर्स मतदान केंद्र बनाया गया।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान मंगलवार, 7 नवंबर को हुआ। इसे लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। इसी दौरान कांकेर का रेनबो मतदान केंद्र चर्चा का विषय बना रहा। यहां ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र की सुरक्षा में भी ट्रांसजेंडर्स सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। धमाके में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के कैंप लाया गया है। मतदाताओं के उत्साह के कारण इसे नक्सिलयों की बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
आजादी के बाद पहली बार धुर नक्सली गांव में मतदान
बस्तर जिले के चांदामेटा गांव को नक्सलियों का अभेद किला कहा जाता था, लेकिन आजादी के बाद पहली बार उस गांव में बने मतदान केंद्र पर वोटिंग हुई। ऐसे में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए। किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसलिए बड़ी संख्या में यहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। यह बस्तर का बॉर्डर का एरिया है, यहां की सीमा से ओडिशा के घने जंगल लगते हैं। बताया जाता है कि झीरम हमले के बाद बड़ी संख्या में नक्सली इसी इलाके में जमा हुए थे, इसके बाद बड़े लीडर ओडिशा और सकुमा बीजापुर रवाना हुए।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari