आदिवासी कांग्रेस नेता का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित बयान

Krishna Kumar Sikander | Apr 11, 2025, 15:09 IST
Tribal Congress leader controversial statement President Draupadi Murmu the sootr Photograph: (Tribal Congress leader controversial statement President Draupadi Murmu the sootr)
छत्तीसगढ़ दौरे पर आए आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित बयान दिया। भूरिया ने मुर्मू को रबर स्टाम्प बताया है।

आदिवासी समुदाय से आने वासी द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को अभी खटक रहा है। शायद यही कारण है कि अक्सर कोई न कोई कांग्रेस नेता राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहता है।ताजा विवादित बयान आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दिया है। विक्रांत भूरिया ने राष्ट्रपति मुर्मू को बीजेपी का रबर स्टाम्प बताया है।



ये खबर भी पढ़ें... राजधानी के मंदिरों में हनुमान जयंती पर लेजर शो और आतिशबाजी



राष्ट्रपति मुर्मू को बीजेपी का रबर स्टाम्प बताया

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बीजेपी में आदिवासी नेताओं की स्थिति को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी का रबर स्टाम्प बता दिया। विक्रांत भूरिया ने कहा बीजेपी के रबर स्टाम्प को ही पार्टी आदिवासी चेहरा बनाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू मणिपुर में आदिवासियों के नरसंहार पर एक शब्द नहीं बोलतीं हैं। छत्तीसगढ़ में भी एट्रोसिटीज़ होने पर कुछ नहीं बोलतीं हैं।



ये खबर भी पढ़ें... गर्लफ्रेंड से मिलने आया दलित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा



मुख्यमंत्री साय को भी निशाने पर लिया

विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनते ही हसदेव जंगल काटा गया। अब तक एक लाख पेड़ काटे जा चुके हैं। अभी दो लाख पेड़ और काटे जाने हैं। इससे स्पष्ट है कि जो आदिवासी नेता बीजेपी की हां में हां मिलाते हैं, उन्हीं को बीजेपी आगे बढ़ाती है। संघर्ष करने वाले आदिवासियों की बीजेपी में जगह नहीं है।



ये खबर भी पढ़ें... गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़ चलेंगे और वज्रपात की संभावना



पांच दिवसीय शिविर के लिए विक्रांत भूरिया

कांग्रेस के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पांच दिवसीय शिविर के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। यहां विक्रांत भूरिया आदिवासी कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर आदिवासी समुदाय के बीच कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे।



ये खबर भी पढ़ें... 450 करोड़ के झारखंड शराब घोटाले की विष्णुदेव साय सरकार कराएगी CBI जांच



Tags : Congress leader | Tribal Leaders | controversial statement | president draupadi murmu | CG News | छत्तीसगढ़ की खबरें



Tags:
  • CG News
  • Congress leader
  • Tribal Leaders
  • controversial statement
  • विवादित बयान
  • छत्तीसगढ़ की खबरें
  • आदिवासी नेता
  • president draupadi murmu