आदिवासी की मौत का मामला, SDM सहित चार को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

Rajesh Lahoti | Feb 16, 2026, 18:02 IST
Share
tribal death sdm tehsildar accused balarampur
tribal death sdm tehsildar accused balarampur

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक आदिवासी ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब एक प्रशासनिक टीम अवैध खनन की जांच के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामीण से मारपीट हुई थी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में खनन क्षेत्र से जुड़ा एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कुसमी क्षेत्र के हंसपुर गांव में कथित मारपीट के बाद एक आदिवासी ग्रामीण की मौत हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के केंद्र में कुसमी के SDM करुण डहरिया और स्थानीय तहसीलदार बताए जा रहे हैं। ये कथित तौर पर निजी वाहन से खनन क्षेत्र में पहुंचे थे।

इस मामले में पुलिस ने एसडीएम डहरिया, विक्की सिंह, संदीप यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

35b8fddf-6a8
35b8fddf-6a8

मारपीट के बाद अस्पताल में मौत

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम अवैध बॉक्साइट खनन की शिकायत पर इलाके में गई थी। आरोप है कि रात के समय SDM के साथ मौजूद कुछ लोगों ने खेत से लौट रहे तीन ग्रामीणों को रोक लिया था। विवाद बढ़ा और कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी।

गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय रामनरेश राम को अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में रामनरेश की मौत हो गई। फिलहाल अजीत उरांव और आकाश अगरिया का इलाज जारी है।

6bb27263-daf
6bb27263-daf
बड़ा सवाल: सरकारी वाहन के बजाय निजी गाड़ी क्यों? सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यह आधिकारिक जांच थी, तो सरकारी वाहन और पुलिस बल के बजाय निजी गाड़ी और कथित साथियों के साथ मौके पर क्यों पहुंचा गया? ग्रामीणों का आरोप है कि SDM और तहसीलदार की मौजूदगी में ही मारपीट हुई थी।

इलाके में बढ़ा तनाव

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने SDM और अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। अब तक औपचारिक गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। जांच की निगरानी एडिशनल एसपी विश्वदीप त्रिपाठी कर रहे हैं। यह मामला अब सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं है। अब यह प्रशासनिक जवाबदेही और आदिवासी अधिकारों से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है।

2025baac-5bb
2025baac-5bb

खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस ने एसडीएम डहरिया, विक्की सिंह, संदीप यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एसडीएम का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

आलीराजपुर में मां ने चाय में जहर मिलाकर दिया, तीन बच्चों की मौत

एमपी में आदिवासी विकास प्राधिकरण में कैबिनेट दर्जा सिर्फ नाम का?

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, बीजेपी सरकार में हर महीने बढ़े 17 हजार बेरोजगार, महज 400 को मिली नौकरी

लाल गलियारे पर आखिरी प्रहार ! अब सिर्फ छह जिले, चार छत्तीसगढ़ के निशाने पर

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • आदिवासी
  • सरकारी वाहन
  • एडिशनल एसपी
  • SDM
  • कुसमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि