महाप्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन करने पत्नी के साथ चंपारण जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Marut raj | Aug 24, 2024, 11:31 IST
Union Home Minister Amit Shah wife sonal shah visits Chhattisgarh the sootr
लगभग 550 साल पहले बनारस से महाप्रभु वल्लभाचार्य के पिता लक्ष्मण भट्ट और माता इल्लमा गारू दक्षिण दिशा की ओर पैदल यात्रा पर निकले थे। वे राजिम के समीप घनघोर जंगल में निर्मित चंपेश्वर धाम से गुजरे, जहां वल्लभाचार्य ने संतान के रूप में जन्म लिया।
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि तय कार्यक्रमों के अलावा शाह चंपारण भी जाने वाले हैं। यहां वे अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ महाप्रभु वल्लभाचार्य की प्रकट स्थली पहुंचकर दर्शन करेंगे। चंपारण नवापारा शहर से लगा हुआ है। वल्लभाचार्य के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरात और महाराष्ट्र से आते हैं।
मंदिर से जुड़े व्यवस्थापकों की मानें तो लगभग 550 साल पहले बनारस से महाप्रभु वल्लभाचार्य के पिता लक्ष्मण भट्ट और माता इल्लमा गारू दक्षिण दिशा की ओर पैदल यात्रा पर निकले थे। बताया गया है कि वे मुगल शासन में किए जा रहे अत्याचारों से परेशान थे। वे राजिम के समीप घनघोर जंगल में निर्मित चंपेश्वर धाम से गुजरे। यहां वल्लभाचार्य ने संतान के रूप में जन्म लिया।
बताया जाता है कि कृष्णदास अड़िया ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आलीशन धर्मशाला का यहां निर्माण कराया। इस धर्मशाला को सुदामापुरी भवन के नाम से जाना जाता है। मंदिर का संचालन संत कृष्ण शंकर शास्त्री वल्लभ निधि ट्रस्ट की ओर से किया किया जाता है। यहां भोजन प्रसादी की नि:शुल्क व्यवस्था भी है।
चंपेश्वर धाम में 550 साल पहले लिया जन्म
तीर्थयात्रियों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari