सुशासन पर्व में विराट कोहली से मिलने की अनोखी मांग
Krishna Kumar Sikander | May 01, 2025, 14:10 IST
Unique demand to meet Virat Kohli on Sushasan Parv the sootr
छत्तीसगढ़ के सुशासन पर्व पर सरगुजा जिले के एक युवा ने राज्य सरकार के सामने विराट कोहली से मिलाने की अर्जी रख दी है। अंबिकापुर के अजय साहू ने अपनी अर्जी में लिखा “मुझे विराट कोहली से मिलना है, कृपया मेरी मदद कीजिए।” यह अनोखा आवेदन चर्चा का विषय बन गया है।
छत्तीसगढ़ के सुशासन पर्व पर सरगुजा जिले के एक युवा ने राज्य सरकार के सामने विराट कोहली से मिलाने की अर्जी रख दी है। 23 वर्षीय अजय साहू अंबिकापुर का रहने वाला है। उसने अपनी अर्जी में साफ-साफ लिखा “मुझे विराट कोहली से मिलना है, कृपया मेरी मदद कीजिए।” यह अनोखा आवेदन चर्चा का विषय बन गया है।
ये खबर भी पढ़ें... जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में NSS प्रभारी गिरफ्तार
अजय बचपन से ही विराट कोहली का जबरदस्त फैन है। उसका कमरा विराट कोहली के पोस्टरों से भरा है। उसके मोबाइल फोन में कोहली के हर मैच की हाइलाइट्स होती है। उसके दिल में बस एक ही सपना है, अपने हीरो से एक बार आमने-सामने मिलने का। इस बारे में अजय का कहना है "माँ कहती है कि सरकार से नौकरी मांगो, लेकिन दिल कहता है कि ज़िंदगी में एक बार विराट भइया से मिल लो, बस फिर कुछ नहीं चाहिए।"
ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमले में गलत तथ्य वायरल करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख केस
अजय साहू ने अपनी अर्जी अंबिकापुर के कलेक्टर जनसंवाद शिविर में दी।जनसंवाद शिविर में दी गई अर्जी और समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं। अजय की अर्जी जब अधिकारियों के हाथ लगी तो पहले उनको यह फरियाद मज़ाक लगी। बाद में जब अजय ने पूरे भावुक मन से अपनी बात रखी तो माहौल गंभीर हो गया।
ये खबर भी पढ़ें... जवानों ने नक्सलियों का गढ़ रही पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा
कलेक्टर कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी अर्जी पहले कभी नहीं आई, लेकिन युवाओं की भावनाओं को देखते हुए यह आवेदन राज्य स्तरीय अधिकारियों को अग्रेषित किया जा सकता है। साथ ही सोशल मीडिया के ज़रिए विराट कोहली तक पहुँचने की कोशिश की जाएगी। अब अजय को उम्मीद है कि
"सरकार ने जब हर घर जल दिया है, तो क्या मेरे दिल की बात भी पूरी नहीं करेगी?"
ये खबर भी पढ़ें... आकाश के नाम का पत्र जारी होते 5 कांग्रेस पार्षदों का इस्तीफा
demand | meet | virat kohli | Sarguja | CG News | जनसुनवाई में अनोखी मांग | छत्तीसगढ़ की खबर
ये खबर भी पढ़ें... जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में NSS प्रभारी गिरफ्तार
बस! विराट कोहली से मिलने का सपना
ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमले में गलत तथ्य वायरल करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख केस
जनसंवाद शिविर में दी अर्जी
ये खबर भी पढ़ें... जवानों ने नक्सलियों का गढ़ रही पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा
प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
"सरकार ने जब हर घर जल दिया है, तो क्या मेरे दिल की बात भी पूरी नहीं करेगी?"
ये खबर भी पढ़ें... आकाश के नाम का पत्र जारी होते 5 कांग्रेस पार्षदों का इस्तीफा
demand | meet | virat kohli | Sarguja | CG News | जनसुनवाई में अनोखी मांग | छत्तीसगढ़ की खबर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman